'अगले 12 घंटे तक ट्रेनों-रेलवे ट्रैक से दूर रहो': इजरायल की ईरानियों को वॉर्निंग, ईरान में आज कयामत की रात?

Last Updated:

Israel’s Waring for Iranians: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इजरायल ने फारसी भाषा में ईरान‍ियों के ल‍िए तत्‍काल चेतावनी जारी की है. ज‍िसमें ईरान‍ियों को अगले 12 घंटे तक ट्रेनों और रेलवे ट्रैकों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है क‍ि आज की रात ईरान के ल‍िए कयामत लाने वाली हो सकती है.

इजरायल ने ईरान के लोगों को 12 घंटे तक ट्रेनों और रेलवे ट्रैक से दूर रहने की चेतावनी दी है.

Israel’s warning for Iranians: ईरान-इजरायल युद्ध की लपटें अब ट्रेनों और रेलवे ट्रैकों तक पहुंचने वाली हैं. इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को ट्रेन और रेलवे लाइनों से दूर रहने की तत्काल सलाह जारी की है. बढ़ती दुश्मनी के बीच ईरानी लोगों के लिए सुरक्षा चिंता का हवाला देते हुए इजरायल ने फारसी भाषा में अपना संदेश जारी किया है.

इजरायली सैना ने अपने फारसी भाषा के अकाउंट पर लिखा है, ‘आपकी सुरक्षा के लिए हम पूरे देश में अब से अगले 12 घंटों तक (ईरानी समयानुसार रात 9 बजे तक) ट्रेनों का उपयोग करने या ट्रेन से यात्रा करने से बचने का अनुरोध करते हैं. ट्रेनों और रेलवे पटरी के पास आपकी मौजूदगी आपके जीवन को खतरे में डाल सकती है.’

इस संदेश के जारी होते ही ईरान में कुछ बड़ा होने की आशंका पैदा हो गई है. युद्ध के इस छठे हफ्ते में ईरान में तबाही का एक और मंजर देखने को मिल सकता है.

यह सलाह ईरान पर अमेरिका-इजरायल की ओर से किए गए संयुक्त हमलों के बीच में आई है, जो मंगलवार सुबह तड़के किए गए हैं. ईरानी मीडिया की मानें तो इन हमलों में तेहरान में स्थित राफी-निया सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थनालय) पूरी तरह से नष्ट हो गया है.

मेहर न्यूज एजेंसी और शरग दैनिक ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि सिनेगॉग पर हमला हुआ और यह पूरी तरह तबाह हो गया. ईरान में यहूदी धर्म को आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त है और देश में अभी भी एक छोटी यहूदी आबादी बची हुई है, हालांकि 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद अधिकांश यहूदियों ने देश छोड़ दिया था.

ईरान-इजरायल के बीच जारी तनाव और सैन्य कार्रवाई के कारण अब यह बड़ा अपडेट सामने आया है. इजरायली सेना का यह संदेश आम ईरानी नागरिकों को ट्रेन जैसी सार्वजनिक सुविधाओं से दूर रखने की एक कोशिश जैसा लग रहा है ताकि ईरान पर होने वाले संभावित भीषण हमलों या सैन्य अभियानों में नागरिकों की जान को खतरा न हो.

ईरानी मीडिया ने हमलों में नागरिक इलाकों को नुकसान पहुंचने की भी रिपोर्ट की है. हालांकि इजरायल की ओर से अभी तक इस सिनेगॉग हमले या ट्रेन सलाह पर विस्तृत आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है.

क्या है इस संदेश का मतलब?

  1. . इस संदेश में खासतौर पर ट्रेनों और रेलवे ट्रैकों से आम लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है, इससे साफ है कि इजरायल के निशाने पर अब ईरान की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं और पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर आ गया है, जिसे नेस्तनाबूद करके ईरान को दोतरफा नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा सकती है;
  2. ईरान और इजरायल युद्ध की धधकती आग ईरान में रहने वाले छोटे यहूदी समुदाय के लिए भी चिंताजनक है.दोनों देशों के बीच बढ़ते संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है.
  3. विश्लेषकों का मानना है कि इजरायली सेना का यह अनोखा संदेश ईरानी रेलवे नेटवर्क को संभावित सैन्य लक्ष्य मानने का संकेत हो सकता है. फिलहाल ईरान की ओर से इस सलाह पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *