गर्मी में पेट की समस्या से हैं परेशान, तेजी से इसे शांत करने के लिए करें इन 5 फूड का सेवन, शीतल हो जाएगी आंतें

होमताजा खबरlifestyle

गर्मी में पेट की समस्या से हैं परेशान, तेजी से इसे शांत करने के लिए 5 फूड

Last Updated:

Stomach Problem in Summer: गर्मी के दिनों में पेट की समस्या बहुत बड़ी समस्या हो जाती है. हमेशा पेट में जलन महसूस होती है. इसके लिए

गर्मी में पेट को कैसे शांत करें.

Stomach Problem in Summer: गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा समस्याएं पेट में होती है. हमेशा पेट में जलन की तरह होने लगती है. कुछ भी स्पाइसी खाया कि पेट में बर्निंग सेंशेसन होने लगती है. ऐसा लगता है जैसे पेट से आग निकल रही हो. इसमें कुछ खाने का मन नहीं करता. गर्मी में तापमान के बढ़ने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है. इस वजह से डिहाइड्रेशन भी होने लगता है. डिहाइड्रेश के कारण पेट में कब्ज भी होने लगती है. ऐसे में पेट की समस्या और बढ़ जाती है. इन सब समस्याओं का हल यह है कि आप ऐसी चीजों का सेवन करें जो पेट में शीतलता प्रदान करें. यहां इन 5 फूड के बारे में बताया जा रहा है.

इन 5 फूड का करें सेवन

1. अजवायन और काला नमक-अजवायन सिर्फ किचन का मसाला भर नहीं है. इससे अपच, गैस, एसिडिटी, ब्लॉटिंग की समस्या हल हो सकती है. अजवायन और काला नमक को यदि आप मिलाकर पानी के साथ पी लें तो इससे पेट में शीतलता आएगी और पेट से संबंधित जलन दूर होगी.

2. दही और इसबगोल-पेट के लिए इसबगोल जबर्दस्त फायदेमंद चीज है. यह पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पेट को ठंडा करता है. अगर इसबगोल को दही के साथ मिलाकर खाया जाए तो इसके फायदे दोगुने होते हैं. इसबगोल पेट में अतिरिक्त पानी को बनाए रखता है और पेट में ठंडक को कम नहीं होने देता है.

3. अदरक और पुदीना-अदरक अपने आप में एंटी-इंफ्लामेटरी है. यह मतली, अपच और पेट में क्रैंप को दूर करता है. वहीं पुदीना पेट में ठंडक पहुंचाता है. अगर इन दोनों को मिलाकर सेवन किया जाए तो इससे पेट से संबंधित कई सारी समस्याएं अपने आप ठीक हो जाएगी.

4. सौंफ का पानी-गर्मी के दिनों में रात में एक गिलास पानी में सौंफ को डालकर छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसे पी जाए. दिन भर इससे पेट में ठंडक रहेगा और पेट संबंधी समस्याओं का भी समाधान हो जाएगा.

5. खिचड़ी-गर्मी के दिनों में आपको खिचड़ी जरूर खाना चाहिए. अगर आपको पेट में कमजोरी महसूस होती है तो खिचड़ी का सेवन जरूर करें. खिचड़ी से गर्मी में स्टूल मुलायम होगा और स्टूल पास होने में आसानी होगी. इसमें फाइबर और स्टार्च दोनों मिलेगा जो आंतों की लाइनिंग को स्मूथ करेगा.

About the Author

LAKSHMI NARAYAN

Excelled with colors in media industry, enriched more than 16 years of professional experience. Lakshmi Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. he professed his contribution i…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *