ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा महिला, फिर बक्‍से में मिला शव, रुला देगी दिल्‍ली की यह हेट-स्‍टोरी

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली: ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा महिला, फिर बक्‍से में मिला शव

Last Updated:

दिल्‍ली के मंगोलपुरी इलाके से 35 वर्षीय एक शादीशुदा महिला का शव एक पीजी से बरामद‍ किया गया है. महिला अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने पीजी गई थी. महिला के गले पर घोंटने और सिर पर चोंट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को अरेस्‍ट किया है.

दिल्‍ली के मंगोलपुरी इलाके से शादीशुदा गर्लफ्रेड की हत्‍या का मामला सामने आया है.

Crime News: ब्‍यॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची एक शादीशुदा महिला का शव डबल बेड के भीतर बने बक्‍से से बरामद किया गया है. रुला देने वाली यह हेट स्‍टोरी दिल्‍ली के मंगोलपुरी इलाके की है. इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और 22 वर्षीय दीपक के तौर पर हुई है. महिला की हत्‍या क्‍यों की गइ्र, इसकी वजह अब तक साफ नहीं हुई है. पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्‍या की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 7 अप्रैल को पीसीआर कॉल मिली की मंगोलपुरी के पत्‍थर मार्किट में एक महिला का शव डबल बेड के भीतर बने बॉक्‍स से ठुंसा हुआ है. सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाना पुलिस की एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई. मौके पर पहुंचा कि वारदात बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर हुई थी. इस फ्लोर पर 31 वर्षीय अमरजीत नामक शख्‍स का पीजी चलता है. पीजी के एक कमरे में डबल बेड के भीतर महिला का शव ठुंसा हुआ था.

बच्‍चों को ट्यूशन से लेने के लिए निकली थी महिला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के गले पर घोंटने का निशान और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. क्राइम टीम और एफएसएल टीम के मुआयने के बाद महिला के शव को पोस्‍टपार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है 35 वषी्रय मृतका मंगोलपुरी इलाके की ही रहने वाली थी. वारदात वाले दिन वह घर से बच्‍चों को ट्यूशन से लेने की बात कहकर निकली थी. इसके बाद वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए शाम करीब 4:30 बजे पीजी पहुंच गई. यहां वह अपने ब्‍यॉयफ्रेंड के साथ करीब एक घंटे तक रही.

पीजी मालिक की सूचना पर हुआ मामले का खुलासा
आरोपी के पीजी से जाने के बाद अमरजीत सिंह ने रूम के हालात देखे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने वारदात के बाबत एफआईआर दर्ज कर ली है. मौके से मिले सुरागों की मदद से पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों के खिलाफ मंगोलपुरी थाने में भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 103(1)/238(a)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने वारदात के बाबत महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी है. साथ ही, आरोपियों से पूछताछ कर हत्‍या की वजह जानने की कोशिश की जा रही है.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *