Last Updated:
Tejaswi Yadav Supporter Viral Video: बता दें कि वायरल वीडियो में देखा गया है कि तेजस्वी यादव चौक पर तेजस्वी यादव की तस्वीर रखकर पूजा की गई. साथ ही जय तेजस्वी जी गाते हुए उनकी आरती भी उतारी गई और उनके सीएम बनने का आशीर्वाद मांगा.
मुजफ्फरपुर. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को चाहने वाले और उनका समर्थन करने वाले लोगों की तादाद खूब बढ़ रही है. आम लोगों से लेकर नेता तक उनके समर्थन में खड़े रहते हैं. उनके चाहने वालों को अब तक अपने शरीर पर टैटू और नाम लिखवाए तो जरूर देखा होगा लेकिन तेजस्वी के समर्थक की लिस्ट में एक ऐसा समर्थक शामिल है जो तेजस्वी यादव को न केवल पसंद करता है बल्कि वह उनकी आरती भी उतरता है. यह शख्स तेजस्वी का समर्थक तो है ही साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो जिसमें मुजफ्फरपुर से पटना जाने वाली मुख्य फोरलेन पर बने तेजस्वी यादव चौक पर वह शख्स तेजस्वी यादव की आरती उतारता नजर आ रहा है. वीडियो कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस व्यक्ति के बारे में बताया जाता है कि यह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश सिंह की गाड़ी का ड्राइवर हुआ करता था. उनकी मौत के बाद से कभी भैंस पर चढ़ कर तेजस्वी का केक काटते है तो कभी 1000 दिया जलाकर आरती करते है. इनकी हर तरह की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.
तेजस्वी के सीएम बनने का मांगा आशीर्वाद
बता दें कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी यादव चौक पर तेजस्वी यादव की तस्वीर रखकर पूजा की गई. साथ ही जय तेजस्वी जी गाते हुए उनकी आरती भी उतारी गई. तेजस्वी का यह समर्थक खास तौर पर दिवाली के दिन एनएच के पास उनकी तस्वीर लगाकर उनकी पूजा करता है. एक बार फिर इस समर्थक ने तेजस्वी की पूजा के साथ ही भगवान से आशीर्वाद भी मांगा कि तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बने और राज्य का विकास करें.
About the Author
with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें
