दिल्ली में आ गया था आपकी मौत का सामान, पुलिस ने ऐन वक्त पर मारी रेड, दबोचा गया आरोपी

Delhi Crime News: दिल्ली में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आउटर जिला पुलिस ने छापा मारकर 300 रोल बैन चाइनीज मांझा बरामद किया है. इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त को सूचना मिली थी कि निलोठी एक्सटेंशन इलाके में बड़े पैमाने पर चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया. एक मुखबिर के जरिए आरोपी से संपर्क किया गया। आरोपी ने चंदर विहार में मांझा देने के लिए बुलाया. जैसे ही वह डिलीवरी देने पहुंचा, सादी वर्दी में पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया. उसकी पहचान प्रेम नगर निवासी राहुल के रूप में हुई. मौके से एक रोल चाइनीज मांझा मिला. पूछताछ में राहुल ने एक और ठिकाने का खुलासा किया. पुलिस ने वहां छापा मारकर 299 और रोल बरामद कर लिए. कुल 300 रोल जब्त किए गए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *