इंतजार खत्म! आ गई Royal Enfield की पहली Electric Bike, कीमत जान चौंक जाएंगे

Royal Enfield ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 को भारत में लॉन्च कर दिया है. फ्लाइंग फ्ली रॉयल एनफील्ड का नया इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड है, जो क्लासिक डिजाइन को मॉडर्न इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ता है. ये बाइक अर्बन मोबिलिटी के लिए बनी है, जिसमें हल्का वजन, यूनिक लुक और अच्छी रेंज हैं.

इंडियन मार्केट में फ्लाइंग फ्ली C6 की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.79 लाख रखी गई है. वहीं, BaaS स्कीम के साथ इसे मात्र 1.99 लाख रुपये चुकाकर खरीदा जा सकेगा. ये कीमत Ola Roadster X, Revolt RV400 या Oben Rorr जैसी इलेक्ट्रिक बाइक्स के मुकाबले में रखी गई है. आइए जानते हैं कि डिजाइन से लेकर बैटरी और रेंज तक में ये कितनी खास होने वाली है?

डिजाइन और स्टाइलिंग

फ्लाइंग फ्ली C6 का डिज़ाइन बेहद यूनिक और साइंस-फाय इंस्पायर्ड है. ये पुरानी फ्लाइंग फ्ली मोटरसाइकिल से इंस्पायर्ड है, लेकिन पूरी तरह से रीइमेजिन किया गया है. सबसे खास बात फ्रंट सस्पेंशन है. ट्रेडिशनल टेलिस्कोपिक फोर्क की जगह एल्युमिनियम से बनी गर्डर फोर्क (Girder Fork) लगाई गई है, जो 1940s स्टाइल को मॉडर्न परफॉर्मेंस के साथ जोड़ती है. इसमें आर्टिकुलेटिंग मडगार्ड भी है.

बैटरी कवरिंग मैग्नीशियम फिन्ड केसिंग वाली है, जो हल्की होने के साथ ही हीट डिसिपेशन में मदद करती है. बाइक का फ्रेम एक्सपोज्ड है, फ्लोटिंग सीट लेआउट है और पिलियन सीट रिमूवेबल है. कुल मिलाकर ये कॉम्पैक्ट, मिनिमलिस्ट और प्रीमियम लुक वाली बाइक है. वजन सिर्फ 124 किलोग्राम है, जो इसे रॉयल एनफील्ड की सबसे हल्की बाइक बनाता है. सीट हाइट 823 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 207 mm हैं, जो शहर की सड़कों के लिए परफेक्ट हैं. पहिए 19 इंच के दोनों तरफ हैं, टायर 90/90-19 ट्यूबलेस हैं.

बैटरी, मोटर और रेंज

फ्लाइंग फ्ली C6 में 15.4 kW (लगभग 20.6 bhp) का परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) लगा है, जो पीक टॉर्क 60 Nm देता है. पावर रियर व्हील को बेल्ट ड्राइव से ट्रांसफर होता है, जो स्मूथ और लो-मेंटेनेंस है. 0 से 60 km/h की स्पीड सिर्फ 3.7 सेकंड में हासिल हो जाती है, जबकि टॉप स्पीड 115 km/h है. इसे 5 राइडिंग मोड्स – City, Rain, Highway, Sport और Custom दिए गए हैं.

बाइक में 3.91 kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक है, जो एयर-कूल्ड है. कंपनी का दावा है कि IDC के अनुसार एक चार्ज पर 154 km की रेंज मिलेगी. ऑनबोर्ड चार्जर के साथ 20% से 80% चार्जिंग में लगभग 65 मिनट लगते हैं, जबकि 0-100% में करीब 2 घंटे 16 मिनट लगेगा. सामान्य 3-पिन सॉकेट से चार्जिंग हो जाती है.

फ्लाइंग फ्ली C6 में टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और कनेक्टेड फीचर्स हैं. सस्पेंशन में फ्रंट पर गर्डर लिंकेज के साथ ट्विन शॉक्स और रियर पर मोनोशॉक हैं. ये बाइक रोजमर्रा की राइडिंग, कम्यूटिंग और हल्की टूरिंग के लिए परफेक्ट है. रॉयल एनफील्ड ने फ्लाइंग फ्ली C6 के जरिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एंट्री की है, जहां क्लासिक चार्म को बनाए रखते हुए मॉडर्न परफॉर्मेंस दी गई है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *