Last Updated:
Duster Safety Rating : रेनो इंडिया की मिड साइस एसयूवी डस्टर ने 4 साल बाद भारतीय बाजार में धमाकेदार वापसी की है. इस कार को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है. इसकी टक्कर क्रेटा, सिएरा जैसी कारों से होनी वाली है.
रेनो डस्टर ने क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त की है.
नई दिल्ली. भारती बाजार में 4 साल के ब्रेक के बाद वापस लौटी रेनो इंडिया की कार डस्टर ने अपने सेग्मेंट में मजबूत दावेदारी पेश की है. रेनो की इस मिड साइज एसयूवी को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है. कार के फौलादी जिस्म की वजह से यह टाटा और महिंद्रा की मजबूत कारों को भी कड़ी टक्कर दे सकती है. रेनो इंडिया ने सोमवार को बताया कि उसकी नई डस्टर एसयूवी को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) के तहत 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
कंपनी ने बताया कि नई डस्टर ने वयस्क और बच्चों की सुरक्षा, दोनों ही श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया है. वयस्कों की सुरक्षा के लिए 32 में से 30.49 और बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 45 अंक मिले हैं. रेनो इंजीनियरिंग इंडिया के प्रमुख वी. विक्रमन ने कहा कि यह परिणाम जमीनी स्तर पर इंजीनियरिंग के बेहतरीन क्रियान्वयन का नतीजा है. डस्टर पर कई तरह के सिमुलेशन, फिजिकल क्रैश टेस्ट और सिस्टम-लेवल वैलिडेशन किए गए, जिसमें भारतीय सड़कों की असली परिस्थितियों पर खास ध्यान दिया गया.
टैस्ट में क्या निकले परिणाम
विक्रमन ने कहा कि डस्टर की बॉडी स्ट्रक्चर की मजबूती से लेकर रेस्ट्रेंट कैलिब्रेशन और इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी सिस्टम तक, हर पहलू को मिलाकर, टेस्ट किया गया और इसे बेहतर बनाकर तैयार किया गया है. 5-स्टार BNCAP रेटिंग इसी पूरी इंजीनियरिंग और वैलिडेशन प्रक्रिया की सख्ती को दर्शाती है. यही वजह है कि 4 साल बाद भारत में वापस लौटी यह कार अपने सेग्मेंट की कारों को मजबूत टक्कर दे सकती है. इससे पहले डस्टर को भारतीय बाजार में जबरदस्त रेस्पांस मिलता था और इसकी बिक्री भी कंपनी के अन्य कारों के मुकाबले ज्यादा होती थी.
किन कारों को मिलेगी टक्कर
रेनो की डस्टर मिड एसयूवी रेंज की कार है, जो 10 से 19 लाख रुपये की रेंज में आती है. इस कार की टक्कर ह्यूंडई की क्रेटा और किया की सेल्टॉस, मारुति की ग्रैंड विटारा, टाटा की सिएरा, टायोटा की अर्बन क्रूजर, होंडा की एलिवेट और स्कोडा की कुशाक व टाइगुन को टक्कर देने वाली है. फिलहाल कार की लॉन्चिंग हो चुकी है और ग्राहकों को इसके क्रैश टेस्ट के परिणाम का इंतजार था. अब इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है तो निश्चित रूप से इसके बाजार और डिमांड पर भी इस परिणाम का असर जरूर दिखेगा.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
