तो भागना चाहता था हत्यारा असद, पैसे लेने आ रहा था खोड़ा, सूर्या के हत्यारे के एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

Last Updated:

Khoda Asad Encounter News: सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि असद पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था. वह हत्या को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था.

लेफ्ट में हत्यारा असद, राइट में मृतक सूर्या चौहान

गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में हुई सूर्या की हत्या के मामले में वांछित आरोपित असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि असद बाहर भागने की प्लानिंग कर रहा था, जिसके लिए उसे पैसे की जरूरत थी और इसी पैसे को लेने के लिए खोड़ा कॉलोनी आने वाला था. पुलिस को जैसे ही असद की प्लानिंग का पता चला, वैसे ही तत्काल कार्रवाई करते हुए इस पूरे क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग शुरू कर दी गई और बैरियर लगाकर चेकिंग की जाने लगी. इसी दौरान असद अपने दोस्त के साथ बाइक पर वसुंधरा से आते हुए दिखाई दिया.

पुलिस को देखते ही असद ने शुरू कर दी थी फायरिंग
इसके बाद जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और असद को गोली जा लगी. इसके बाद असद को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया. असद के साथ मौजूद उसका साथी फरार हो गया. पुलिस को असद के पास से बाइक और कंट्री मेड पिस्टल बरामद की गई है.

हत्यारोपी असद पर था 50 हजार रुपये का इनाम
पुलिस अधिकारी ने एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया कि कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत थाना खोड़ा क्षेत्र में 28 तारीख को एक दुर्घटना कारित हुई थी, जिसके अंतर्गत असद नामक युवक के द्वारा सूर्य चौहान व्यक्ति की, जो युवक था, उसको चाकू मार दी गई थी. इलाज के दौरान सूर्य चौहान की डेथ हो गई थी. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. इसमें से पुलिस द्वारा तत्काल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई थी. असद, जो मुख्य आरोपी था, वह फरार था और वह वांछित था. उसके ऊपर ₹50,000 के पुरस्कार की घोषणा भी की गई थी.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *