Last Updated:
अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जॉब के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया में विज्ञापन देकर लोगों को जॉब के नाम पर बरगलाया जा रहा है. इतना ही नहीं, प्रासेसिंग चार्ज के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली जा रही है.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने जॉब को लेकर एडवाइजरी जारी की है.
Noida Airport: यदि आप भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जॉब चाहते हैं तो आपके लिए कुछ बातें जानना अब बेहद जरूरी हो गया है. कहीं ऐसा ना हो कि एक छोटी सी गलती की वजह से आपकी जॉब भी चली जाए और आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ पड़ जाए. जी हां, नोएडा एयरपोर्ट पर जॉब के इच्छुक आवेदकों के लिए एयरपोर्ट ऑपरेटर ने एक एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाइजरी बीते दिनों सामने आए कुछ मामलों को देखते हुए जारी की गई है.
दरअसल, बीते दिनों कुछ युवक अलग-अलग पोस्ट पर जॅब ज्वाइन करने के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे. वहीं, एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद इन युवकों को एक ऐसी सच्चाई पता चली, जिसको जानने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्हें एयरपोर्ट पर बताया गया कि उनका अपॉइंटमेंट लेटर फर्जी है. इस सच्चाई को जानने के बाद ये युवक अपना मायूस चेहरा लेकर नोएडा एयरपोर्ट से जाना पड़ गया.
सोशल मीडिया के जरिए बिछाया गया था जाल
इन युवकों ने एयरपोर्ट एजेंसीज को बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें इस जॉब के बारे में पता चला था. सोशल मीडिया में जारी एक विज्ञापन में नोएडा एयरपोर्ट पर अलग अलग पोस्ट पर भर्ती की बात कही गई थी. एयरपोर्ट पर जॉब के लिए इन्होंने विज्ञापन में दिए फोन पर संपर्क किया. जिसके बाद उन्हें एक फार्म दिया गया और उनसे कुछ दस्तावेज मांगे गए. इसके अलावा, सिक्योरिटी फीस, एप्लीकेशन फीस, र्पॉसेसिंग चार्जेज के नाम पर उसने हजारों रुपए वसूल लिए गए.
उनका ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया और उसके बाद अप्वाइंटमेंट लेटर भी जारी कर दिया गया. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनका अप्वाइंटमेंट लेटर फर्जी है. इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद नोएडा एयरपोर्ट ने अब जॉब के इच्छुक लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में बताया गया है कि कुछ अनधिकृत एजेंसियां द्वारा एयरपोर्ट पर नौकरी के फर्जी नौकरियों को लेकर विज्ञापर जारी कर रहे हैं.
नोएडा एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से साफ किया गया है कि जॉब के लिए सिर्फ उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध कराई जाती है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भर्ती प्रक्रिया के किसी भी स्टेज में कोई भी फीस नहीं ली जाती है. लिहाजा, नौकरियों के लिए http://niairport.in पर दी गई जानकारियों पर ही भरोसा करें. जॉब के लिए किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या एजेंसी से संपर्क न करें और उन्हें किसी भी प्रकार का भुगतान न करें.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
