'मेरा बेटा शराब नहीं पीता, उसके तीनों दोस्त उसे क्यों ले गए', मृतक हर्षित की मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

Last Updated:

Harshit Bhatt Death News: यूपी में नोएडा के सेक्टर-94 में पिकनिक मनाने गए हर्षित की पानी में डूबकर मौत हो गई थी. अब तक इस मामले की जांच चल रही है. वहीं इसी बीच हर्षित की मां का एक बयान सामने आया है जिसमें वह पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि मेरा बेटा शराब नहीं पीता था और मुझे पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है.

मृतक हर्षित की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप.

गजियाबाद: यूपी के नोएडा में अमेठी के छात्र हर्षित भट्ट की मौत के बाद उसकी मां ने कहा कि मुझे पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि नोएडा प्रशासन ने वहां पर क्यों नहीं बेरीगेट किया और उस इलाके में न ही कोई साइन बोर्ड लगाया कि वहां पर आना-जाना माना है. मेरा बेटा शराब नहीं पीता है और ना ही उसके पोस्टमार्टम में अब तक कोई शराब की पुष्टि हुई है. उसके शरीर पर कई सारे चोट के निशान भी हैं. मुझे लगता है कि कहीं उसको मारा तो नहीं गया है. वह तीनों दोस्त उसको लेकर वहां क्यों गए? मैं उनको जानती नहीं हूं, अगर वह वहां गए थे तो उन लोगों ने बताया क्यों नहीं.

मृतक हर्षित की मां ने कहा कि अगर मेरा बेटा गंदे पानी में नहाने के लिए गया था तो उनको मुझे फोन करना चाहिए था, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. पुलिस ने भी मुझे फोन नहीं किया ना ही उसके कॉलेज से कोई नंबर लिया गया. उन्होंने आगे बताया कि सोसाइटी की रहने वाली हमारी पड़ोसन ने हर्षित को फोन किया तो पता लगा कि किसी और ने फोन उठाया है उसी ने बताया कि हर्षित का एक्सीडेंट हो गया है, तब उन्होंने मुझे आकर इस बारे में बताया. देर रात तक भी पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी. मेरे कहने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा उन तीनों लड़कों के खिलाफ दर्ज किया है लेकिन मुझे पता है कि पुलिस उन सभी लड़कों को बचा लेगी.

उन्होंने कहा कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो हम आगे कार्रवाई भी करेंगे क्योंकि दो लोग पहले से ही प्राधिकरण और प्रशासन की लापरवाही की वजह से अपनी जान गवा चुके हैं, मैं चाहती हूं अब कोई और मौत उन गढ़ों में ना हो. इसलिए प्रशासन ऐसी जगह को चिन्हित कर उनको बंद करने का काम करें. कॉलेज की तरफ से अभी तक कोई भी हमसे मिलने तक नहीं आया मेरा बच्चा पढ़ाई में अच्छा था उसके बावजूद भी कॉलेज का एक भी आदमी ना उसने हमसे फोन किया ना मुझसे मिलने आया. बस मेरी आखिरी बार उससे सुबह बात हुई थी और शाम को उसने एक मैसेज किया की मम्मी मैं आने में लेट हो जाऊंगा बस, बल्कि मेरा बेटा शराब नहीं पीता है, जैसा पुलिस कह रही है कि शराब पीकर वह पानी में कूदा था. पुलिस सरासर झूठ बोल रही है और ना ही पोस्टमार्टम में ऐसा कुछ आ रहा है.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *