Last Updated:
Fateh Program 2026 Ailet Topper Aryan Singh : एआईएलईटी 2026 में एआईआर 1 रैंक लाने वाले दिल्ली के आर्यन सिंह ने 150 में से 142.5 अंक हासिल किए. इसके साथ ही आर्यन ने एनएलयू दिल्ली में दाखिले का सपना पूरा किया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और लॉ प्रेप ट्यूटोरियल को दिया. वहीं, लॉ प्रेप ट्यूटोरियल की ओर से आयोजित फतेह कार्यक्रम पहुंचे आर्यन ने अपनी सफलता के मंत्र का टिप्स अन्य बच्चों को दिया.
नई दिल्ली: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में टॉप करने वाले दिल्ली के आर्यन सिंह रविवार को लॉ प्रेप ट्यूटोरियल की ओर से आयोजित फतेह कार्यक्रम में पहुंचे. आपको बता दें कि आर्यन सिंह ने लॉ प्रेप ट्यूटोरियल से ही पढ़ाई करके टॉप किया था. इनके पिता खुद सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं. लोकल 18 से खास बातचीत में आर्यन सिंह ने बताया कि इस एग्जाम में अगर किसी भी बच्चे को टॉप करना है तो उसे अपनी इंग्लिश पर ज्यादा फोकस करना होगा. आर्यन ने यह भी बताया कि टॉप करने के लिए आपको कई घंटे पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है. सिर्फ फोकस के साथ पढ़ाई करने की जरूरत होती है और एक अच्छा माहौल होना चाहिए जिसमें आप तैयारी कर सकें.
अगर अच्छा माहौल और फोकस यह दोनों आपको मिल गए तो आप किसी भी एग्जाम में टॉप कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि एग्जाम को वह 1 मिनट पहले ही पूरा कर लिए थे. साथ ही बताया कि इस पूरी सफलता में उनके पिता की भूमिका ज्यादा है. क्योंकि वह अपने पिता की ही तरह वकील बनना चाहते थे. यही वजह है कि उन्होंने वकील बनने का सपना बुना और पूरी मेहनत की. उन्होंने जो स्टूडेंट्स तैयारी कर रहे हैं उनके लिए कहा कि एग्जाम को पूरी लगन और मेहनत के साथ देंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. आपको बता दें कि आर्यन सिंह ने 150 में से 142.5 अंक प्राप्त किए और अब उनका सपना पूरा होगा. जो कि एनएलयू दिल्ली यानी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को पाना था. आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और लॉ प्रेप ट्यूटोरियल को दिया है. आर्यन सिंह का महादेव पर भरोसा भी रंग लाया.
पिता बोले- कभी नहीं दिया बेटे को प्रेशर
आर्यन सिंह के पिता जो खुद सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे आर्यन को कभी प्रेशर नहीं दिए. पॉजिटिव रहने की सलाह दी और रिजल्ट का कभी दबाव नहीं बनाया. यही वजह है कि उनका बच्चा टॉप कर सका. लॉ प्रेप ट्यूटोरियल दिल्ली के मेंटर आनंद शर्मा ने बताया कि उनको बेहद खुशी है कि उन्हें आर्यन सिंह जैसा बच्चा पढ़ाने के लिए मिला, जिसने पूरे जोश और मेहनत के साथ पढ़ाई करके टॉप किया.
आनंद शर्मा ने बताया कि लॉ प्रेप ट्यूटोरियल दिल्ली एनसीआर में आज 4 केंद्रों तक विस्तार कर चुका है. उन्होंने बताया कि उनके सेंटर से कई और टॉपर्स निकले, जिसमें ऋषभ शिवानी (AIR 1, CLAT 2022), पियूष गुप्ता (AIR 8, CLAT 2023), उपमन्यु चटर्जी (AIR 10, CLAT 2023), जय बोहरा (AIR 1, CLAT 2024), जिज्ञासा (AIR 9, CLAT 2024), अभिजय तिवारी (AIR 9, AILET 2025), आर्यन सिंह, जिन्होंने AILET 2026 में AIR 1 प्राप्त किया.
400 से ज्यादा बच्चों को किया गया सम्मानित
आनंद शर्मा ने बताया कि फतेह 2026 इवेंट में टॉपर्स को एक करोड़ का पुरस्कार दिया गया है. कई टॉपर्स को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भी दी गई. निदेशक आनंद शर्मा बताया कि अगर कोई भी बच्चा उनके सेंटर या कोई उनके पास सीधे तौर पर आता है तो वह कोशिश करते हैं कि बच्चों के अंदर कोई डर या भय ना रहे. वह कहते हैं कि फोकस और अनुशासन के साथ ही लगन और जुनून के साथ पढ़ाई करने से ही टॉपर बन सकते हैं. उन्होंने कहा उनका काम है बच्चों को पढ़ाना और उन्हें सही मार्गदर्शन देना. उन्होंने बताया कि उनके पास या उनके सेंटर में आने वाले बच्चे लगातार बीते कई सालों से टॉप कर रहे हैं और सभी बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें बच्चों को ट्रॉफी और कैश प्राइज दिया गया है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
