Last Updated:
Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले से एक बड़ा अजब-गजब मामला सामने आया. यहां एक परिवार आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गया. जब डॉक्टर ने पूछा क्या हुआ तो जो बताया उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. आइए जानते हैं पूरा मामला…
मटन खाकर परिवार दहशत में. (एआई तस्वीर)
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में इस समय एक परिवार में रेबीज को लेकर डर बना हुआ है. हर किसी शख्स को बस यही डर सता रहा है कि क्या उन्हें रेबीज होने वाला है. दरअसल, एक परिवार मध्य प्रदेश में अपने घर घूमने गया था. वहां उन्होंने बकरे का मटन बनाकर खाया. जैसे ही वो लौटे तो उनको फोन आया कि जिस बकरे को उन्होंने खाया था, उसको कुत्ते ने काट लिया था. वह कुत्ता मर गया है. इस पर परिवार में रेबीज को लेकर डर का माहौल बन गया. पूरी रात कोई सो नहीं सका. सुबह होते ही अस्पताल पहुंचा और इंजेक्शन लगवाए.
इंदिरापुरम के कनावनी गांव में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड परिवार के साथ मध्य प्रदेश में अपने गृह जनपद गया था. यहां पर उसके पूरे परिवार ने बकरा बनाकर खाया. सब हंसी-खुशी बुधवार को वापस लौट आए. शाम को सिक्योरिटी गार्ड के मोबाइल पर एमपी से फोन आया कि जिस बकरे को उन्होंने खाया था, उसको कुत्ते ने काट लिया था. अब वह कुत्ता मर चुका है.
ये सुनकर पूरा परिवार टेंशन में आ गया. रातभर नींद नहीं आई और दिन निकलते ही बृहस्पतिवार को पूरा परिवार जिला एमएमजी अस्पताल में एहतियात के तौर पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच गया. अस्पताल में तीन बच्चों समेत सात लोगों को वैक्सीन लगाई गई. एंटी रेबीज के नोडल डाॅ. नितिन प्रियदर्शी ने पहले तो परिवार के सभी सदस्यों को समझाया कि इससे रेबीज फैलने की कतई संभावना नहीं है. एक घंटे तक काउंसलिंग की गई, लेकिन लोग नहीं माने. फिर सबके वैक्सीन लगाई गई.
इस मामले में ये भी दावा किया जा रहा है कि बकरा बेचने वाले ने भी कम पैसे लिए थे. चिकित्सक ने बताया कि परिवार के दो लोगों के पेट में दर्द भी है. शुक्रवार को दोनों की जांच कराई जाएगी.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
