दुबई से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे थे 8 पैसेंजर, कस्‍टम से दिखा रहे थे होशियारी, हाथ से निकला ₹9 करोड़ का सोना

होमताजा खबरदेश

दुबई से आए 8 पैसेंजर को कस्‍टम से होशियारी पड़ी भारी, खो बैठे 9 करोड़ का सोना

Last Updated:

दुबई से दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे 8 पैसेंजर्स को कस्‍टम से होशियारी भारी पड़ गई. इस होशियारी के चलते आठों पैसेंजर्स को करीब 9 करोड़ रुपए का 6.5 किलो सोना खोना पड़ गया. इतना ही नहीं, कस्‍टम ने आठों पैसेंजर्स को अरेस्‍ट कर लिया है. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

दुबई से आए आठ पैसेंजर्स को 6.5 किलो सोने के साथ दिल्‍ली एयरपोर्ट से अरेस्‍ट किया गया है. (एआई इमेज)

Delhi IGI Airport: दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे आठ पैसेंजर्स को कस्‍टम से होशियारी भारी पड़ गई. इस होशियारी की वजह से उनके हाथों से करीब 9 करोड़ रुपए का करीब 6.5 सोना निकला गया. इस सोने की वजह से आठों पैसेंजर्स को कस्‍टम ने अरेस्‍ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. अरेस्‍ट किए गए पैसेंजर्स में एक महिला भी शामिल हैं.

कस्‍टम के अनुसार, यह मामला मामला 21 सितंबर का है. आठों पैसेंजर दुबई से आने वाली एमिरेट्स की फ्लाइट ईके-514 से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे थे. आठों पैसेंजर ने बरामद किए गए सोने को कस्‍टम की नजर से बचाने के लिए फ्लाइट की सीट के नीचे छिपा दिया था. लेकिन, कस्‍टम के मजबूत नेटवर्क के सामने उनकी होशियारी काम नहीं आई और सोना पकड़ा गया.

दरअसल, कस्‍टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट का पहले ही इंटेल मिल गया था कि इस फ्लाइट से भारी तादाद में सोना आने वाला है. इस इंटेल के आधार पर कस्‍टम ने अपना जाल पहले ही बिछा दिया था. कस्‍टम की एक टीम एयरोब्रिज में प्‍लेन की तलाशी लेने के लिए तैनात थी, जबकि दूसरी टीम ग्रीन चैनल के पास आरोपी पैसेंजर को धरपकडने के लिए तैयार खड़ी थी.

आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जैसे ही सभी पैसेंजर फ्लाइट से बाहर आए, कस्‍टम की टीम ने एयरक्राफ्ट की तलाशी शुरू कर दी. तलाशी के दौरान, एयरक्राफ्ट की दो सीटों के नीचे से तीन छोटे-छोटे बैग बरामद किए गए. ये सभी बैग सोने की जंजीरों से भरे हुए थे. सोना बरामद होने के बाद कस्‍टम ने आरोपी पैसेंजर्स की तलाश शुरू की और कुछ देर में सभी पकड़े गए.

चांदी और काले रंग से ढकी थीं सोने की चेन्स
कस्‍टम के अनुसार, आठों पैसेंजर्स की चालाकी सिर्फ फ्लाइट की सीट के नीचे छिपाने तक सीमित नहीं था. उन्‍होंने सोने की जंजीरों पर सिल्‍वर और काले रंग का स्‍प्रे कर रखा है. लेकिन, जांच के दौरान एक पल में सच्‍चाई सामने आ गई और पूरा का पूरा सोना जब्‍त कर लिया गया. कस्टम ने इस कार्रवाई में कुल 6.5 किलो सोना बरामद किया है. इसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है. अधिकारियों ने सोना जब्त करने के साथ ही आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एग्जिबिशन के बहाने बार-बार दुबई जाते थे
जांच में आरोपियों का मोडस ऑपरेंडी भी सामने आया. कस्टम के मुताबिक, यह ग्रुप अक्सर एग्जिबिशन में शामिल होने के बहाने दुबई जाता था. वहां से सोना खरीदने के बाद उसे चेन्स और दूसरी ज्वेलरी के रूप में तैयार कराया जाता था. आरोपी सोने को अपने शरीर पर पहनकर भारत लाने की कोशिश करते थे. उन्हें लगता था कि ज्वेलरी के तौर पर पहना हुआ सोना आसानी से कस्टम की नजर से बच जाएगा. इसी तरीके से सोना भारत लाने की कोशिश की जा रही थी. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया गया. इसके बाद उन्हें दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया.

About the Author

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *