Last Updated:
डबल ओलंपिक पदक विजेता डेनमार्क के महान बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन अपने प्रोफेशनल बैडमिंटन करियर पर विराम लगाने का फैसला लिया है. बुधवार को 32 साल की उम्र में इस चैंपियन खिलाड़ी ने संन्यास लेने का ऐलान किया है. बैडमिंटन यूरोप से बात करते हुए एक्सेलसन ने अपने संन्यास के पीछे की वजहें बताईं.
डेनमार्क के ओलंपिक चैंपियन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने प्रोफेशनल बैडमिंटन को कहा अलविदा
नई दिल्ली. दो बार के ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन डेनमार्क के महान बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने अपने करियर का अंत करने की घोषणा कर दी है. बुधवार को 32 साल की उम्र में इस चैंपियन खिलाड़ी ने प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास लेने का ऐलान किया है. बैडमिंटन यूरोप से बात करते हुए एक्सेलसन ने अपने संन्यास के पीछे की वजहें बताईं.
विक्टर एक्सेलसन ने कहा, “जैसा कि ज्यादातर लोग जानते हैं, मैं काफी समय से पीठ की समस्या से जूझ रहा हूं. पिछले साल अप्रैल में मेरी सर्जरी हुई थी और उसके बाद लंबा रिहैबिलिटेशन चला. अक्टूबर में मुझे फिर से दिक्कत हुई. तब से मैं न तो खेल सका और न ही उस स्तर पर ट्रेनिंग कर पाया, जिसकी जरूरत होती है. दर्द की वजह से मैं खेल या ट्रेनिंग नहीं कर पा रहा हूं और इसी कारण मुझे यह बेहद मुश्किल फैसला लेना पड़ा है,”
