जेसीबी ने ली जान, कौन है हादसे का असल जिम्‍मेदार? दिल्‍ली पुलिस को मिली जांच

होमताजा खबरDelhi

जेसीबी ने ली जान, कौन है हादसे का असल जिम्‍मेदार? दिल्‍ली पुलिस को मिली जांच

Last Updated:

दक्षिण दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज के पास ड्रेन क्लीनिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. हादसे में जेसीबी मशीन पलटने से 23 वर्षीय ऑपरेटर की मौत हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कॉन्ट्रैक्टर व संबंधित एजेंसियों की भूमिका की जांच जारी है.

दिल्‍ली में जेसीबी से दबकर एक युवक की मौत हो गई है. (एआई इमेज)

Delhi News: दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. दयाल सिंह कॉलेज के पास ड्रेन क्लीनिंग के काम के दौरान एक जेसीबी मशीन पलट गई. हादसे में 23 वर्षीय ऑपरेटर की मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और काम कर रहे मजदूरों के बीच डर का माहौल बन गया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 15 अप्रैल को थाना लोधी कॉलोनी में एक पीसीआर कॉल मिली थी. कॉल में बताया गया कि दयाल सिंह कॉलेज के पास एक कंस्ट्रक्शन साइट पर ड्रेन की सफाई के दौरान जेसीबी मशीन पलट गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि जेसीबी ऑपरेटर अभिषेक मशीन के नीचे फंसा हुआ था और गंभीर रूप से घायल हो गया था.

पीसीआर स्टाफ की मदद से उसे तुरंत एम्‍स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अभिषेक उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाला था और वह कॉन्ट्रैक्ट पर इस साइट पर काम कर रहा था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह काम डीएमआरसी के एक प्रोजेक्ट पर कराया जा रहा था. डीएमआरसी ने यह काम मेसर्स केआर आनंद को दिया था, जबकि जेसीबी मशीन मेसर्स माइलस्टोन अर्थकॉन प्राइवेट लिमिटेड से किराए पर ली गई थी.

बताया जा रहा है कि हादसे के समय जेसीबी मशीन करीब 16 फीट गहरे नाले में भारी पत्थर डाल रही थी. अचानक मशीन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई. सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने को भी इस हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *