Last Updated:
PM Modi SRCC : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SRCC के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित किया. 13 साल बाद कॉलेज पहुंचे मोदी दिल्ली मेट्रो से आए और रास्ते में छात्रों व यात्रियों से बातचीत की.
PM Modi SRCC : पीएम मोदी 13 साल बाद SRCC पहुंचे हैं.
PM Modi SRCC : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित किया. पीएम मोदी 13 साल बाद SRCC के किसी कार्यक्रम में शिरकत की. प्रधानमंत्री मोदी SRCC दिल्ली मेट्रो से पहुंचे. रास्ते में उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत भी की. SRCC के शताब्दी वर्ष समारोह में वर्तमान छात्रों के साथ-साथ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य, फैकल्टी सदस्य और पूर्व छात्र भी शामिल हो रहे हैं. इससे शताब्दी समारोह को कॉलेज की अलग-अलग पीढ़ियों को जोड़ने का अवसर मिल रहा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शताब्दी वर्ष समारोह श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए खास है। यह देश के शिक्षा जगत के लिए भी उतना ही अहम है। उन्होंने शताब्दी समारोह के लिए बधाई देते हुए SRCC के संस्थाप श्री राम को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने 100 वर्षों की यात्रा में SRCC ने पीढ़ियों को गढ़ा है। उन्हें उज्जवल भविष्य से जोड़ा है। इस कॉलेज की यात्रा दरियागंज की एक छोटे से स्थान से शुरू हुई थी। आज वही कॉलेज एक विशाल वृक्ष बन चुका है। जिसने कई पीढ़ियों को छांव भी दी है और अपनी शीतलता से समृद्ध भी किया है।
पीएम मोदी की Gen-Z स्टाइल
उन्होंने एसआरसीसी के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, “आपकी भाषा में कहूं तो यहां के एलुमनाई असली ‘ओजी’ हैं. उन्होंने दुनिया भर में एसआरसीसी का नाम रोशन किया है और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है.”
प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि उनसे शायद ही कभी ऐसी कोई मुलाकात हुई हो, जिसमें उन्होंने एसआरसीसी के दिनों का कोई किस्सा साझा न किया हो. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि कई बार अरुण जेटली उन्हें वही किस्से बार-बार सुनाया करते थे.
अर्थशास्त्री संजीव सान्याल भी SRCC के पूर्व छात्र
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम के सदस्य और अर्थशास्त्री संजीव सान्याल भी एसआरसीसी के पूर्व छात्र हैं. पीएम मोदी ने कहा कि एसआरसीसी ने केवल अर्थशास्त्र की दुनिया के लोग ही नहीं दिए, बल्कि कलाकार, राजनेता, वकील, न्यायाधीश और विभिन्न क्षेत्रों के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भी इस संस्थान से निकले हैं.
About the Author
Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…
और पढ़ें
