Tips: दिल्ली-NCR में यहां निवेश का मौका! 4 करोड़ का 1 एकड़ होगा 9 करोड़, एक्सप्रेसवे बनते ही मिलेगा बंपर रिटर्न

Last Updated:

Delhi NCR Property Investment Tips: अगले 2 सालों में दिल्ली-NCR की यह प्रॉपर्टी छूएगी नई ऊंचाइयां. एक एकड़ की कीमत पहुंचेगी 9 करोड़ रुपये कौन सी है यह प्रॉपर्टी? क्यों चुनी जा रही है यह जगह और अगले दो साल में इसकी कीमतें क्यों जाएंगी आसमान पर? जानिए हमारी इस रिपोर्ट में कि रियल एस्टेट एक्सपर्ट ने ऐसा क्यों कहा.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली: भारत में हर कोई प्रॉपर्टी में जरूर इनवेस्ट करता है. क्योंकि यदि आपने सही जगह पर प्रॉपर्टी ले ली तो आपको दुगना और तिगना प्रॉफिट होना तय है. वहीं दिल्ली-NCR जैसे शहर में तो हर किसी का सपना होता है कि वह कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ प्रॉपर्टी लेकर रखे. जिसका उसे बाद में फायदा हो सके. हालांकि दिल्ली-NCR में अब उतनी सस्ती प्रॉपर्टी कहीं है नहीं और जहां कुछ प्रॉपर्टी है. वहां से क्या किसी को प्रॉफिट होगा भी कि नहीं, इस पर भी शंकाएं बनी रहती हैं. इसलिए हमने देश की टॉप रियल एस्टेट एक्सपर्ट और दिल्ली-NCR की प्रॉपर्टी पर नजर रखने वाली अलीशा खन्ना से जब बात की तो आइए आपको बताते हैं. उन्होंने दिल्ली-NCR में इस वक्त वह कौन सी प्रॉपर्टी बताई जहां पर आपको एक बड़ा मुनाफा हो सकता है.

4 करोड़ का 1 एकड़ 2 साल में होगा 9 करोड़
अलीशा ने सबसे पहले हमें यह बताया कि दिल्ली-NCR में हर कोई प्रॉपर्टी लेना चाहता है. उसकी सबसे पहली प्राथमिकता साउथ दिल्ली होती है. लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए साउथ दिल्ली की प्रॉपर्टी बजट से बाहर हो जाती है, क्योंकि यहां पर दाम काफी ज्यादा होता है. उनका कहना था कि जिन लोगों को साउथ दिल्ली में इन्वेस्ट करके बाद में बड़ा मुनाफा बनाना होता है. उनके लिए भी साउथ दिल्ली में इस वक्त प्रॉपर्टी लेना मुश्किल हो जाता है. इसलिए उनका कहना था कि मैं दिल्ली-NCR में ही एक ऐसी प्रॉपर्टी ढूंढ कर लाए हैं जो अगले 2 साल में 4 करोड़ रुपए से 9 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि यह प्रॉपर्टी नोएडा सेक्टर 151 के आस-पास है, लेकिन यह प्रॉपर्टी उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि हरियाणा में पड़ती है. उनका कहना था कि इस वक्त यहां पर एक एकड़ प्रॉपर्टी का रेट 4 करोड़ के आस-पास है. लेकिन जैसे कि उन्होंने पहले भी कहा कि यह प्रॉपर्टी का रेट अगले दो साल में 9 करोड़ रुपए तक जाएगा. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिसे भी इस प्रॉपर्टी के बारे में और जानकारी चाहिए, वे उन्हें संपर्क भी कर सकता है.

इन वजहों से बढ़ेगा इस प्रॉपर्टी का दाम
अलीशा ने कहा कि इस प्रॉपर्टी का दाम कई बड़ी वजह से अगले कुछ सालों में बढ़ जाएगा. उनका कहना था कि इसमें सबसे पहले वजह है ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सप्रेसवे का इस प्रॉपर्टी के बेहद पास होना. वहीं दूसरी वजह है कि यमुना एक्सप्रेस वे भी इस प्रॉपर्टी से बिल्कुल पास है. वहीं उन्होंने कहा था कि इस वक्त एक और एक्सप्रेस वे भी बनने जा रहा है जो इस प्रॉपर्टी के बिल्कुल पास से होकर गुजरेगा जिसे पुस्ता एक्सप्रेसवे कहा जा रहा है. यह एक्सप्रेस वे यमुना एक्सप्रेस के साथ भी जाकर मिलेगा. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ भी जाकर मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस प्रॉपर्टी से बिल्कुल कुछ ही दूरी पर रहेगा. तभी यह माना जा रहा है. उनका यह दावा है कि इस प्रॉपर्टी के दाम आने वाले कुछ सालों में ही आसमान छुन लगेंगे और जो लोग अभी यहां पर प्रॉपर्टी लेते हैं. उनको बड़ा मुनाफा होगा. हालांकि हम यह बात साफ कर दें कि यह सभी दावे अलीशा खन्ना के हैं, जो की खन्ना एसोसिएट्स चलाती हैं. जिसे भी ऐसा कोई भी निवेश करना है. वह अपनी बुद्धिमत्ता और जानकारी लेकर ही निवेश करें.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *