Last Updated:
दिल्ली में IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं. पुलिस को शक है कि बदला लेने के इरादे से पहले युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.
पुलिस ने हत्या की वजह और हत्यारे दोनों को खोज निकाला है.
Delhi IRS Daughter Murder Case: दिल्ली की अमर कालोनी इलाके से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है. वारदात में एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के साथ पहले यौन उत्पीड़न, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. अब तक की तफ्तीश के बाद पुलिस का शक की सुई घर के पुराने नौकर राहुल पर केंद्रित हो गई है. आरोपी राहुल फिलहाल फरार चल रहा है. आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीम्स डिस्पैच कर दी गई है.
- पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल करीब 8 महीने पहले इस घर में काम करने के लिए आया था. करीब डेढ़ महीने पहले परिवार को पता चला कि वह आसपास की दुकानों से आने वाले सामान के पैसों की हेराफेरी करता था.
- साथ ही, आरोपी ने काम करने वाले दूसरे स्टाफ और आसपास के लोगों से भी रुपए उधार ले रखे थे. उधार के रुपए वापस नहीं मिलने पर इसकी शिकायत परिवार से की गई थी. जिसके बाद, राहुल को नौकरी से निकाल दिया गया था.
- जांच में सामने आया है कि वारदात को सुबह करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच अंजाम दिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी को यह अच्छी तरह पता था कि इस समय घर के मालिक और उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक और जिम के लिए बाहर जाते हैं.
- दिन में घर पर अन्य लोग मौजूद रहते हैं, इसलिए उसने वारदात को अंजाम देने के लिए सुबह का समय चुना. पुलिस को शक है कि आरोपी ने नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया. उसने घर की 22 साल की बेटी को ही निशाना बनाया, क्योंकि वह उस समय घर में अकेली थी.
यौन उत्पीड़न की बात भी आई सामने
प्राथमिक जांच में यौन उत्पीड़न की भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी घर से कोई सामान लूटकर भी फरार हुआ है. क्योंकि पहले भी उस पर पैसों की हेराफेरी के आरोप लग चुके हैं. इस खुलासे के बाद पुलिस की कई टीम्स आरोपी की तलाश में जुट गई हैं. सभी संभावित जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
