4×4 इंजन, सनरूफ और 6 एयरबैग! मार्केट में धमाकेदार एंट्री मारेंगी ये SUV, शुरुआती कीमत ₹10 लाख से कम

Upcoming SUV in India: एसयूवी मार्केट में मिड-साइज सेगमेंट हमेशा से हॉट-सेलिंग रहा है. जहां कस्टमर स्टाइल, परफॉर्मेंस, फीचर्स और वैल्यू फॉर मनी की तलाश में रहते हैं. 2026 में इस सेगमेंट को और रोमांचक बनाने के लिए तीन बड़े नाम तैयार हैं. महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट, स्कोडा काइलाक स्पोर्टलाइन और निसान टेकटॉन आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी. ये अपकमिंग मॉडल्स डिजाइन, टेक्नोलॉजी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस में नई ऊंचाई लाने वाले हैं.

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पहले से ही अपनी रफ्तार, ऑफ-रोड क्षमता और बोल्ड लुक के लिए पॉपुलर है. फेसलिफ्ट वर्जन में और निखार लाएगा. स्कोडा काइलक पहले ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, अब स्पोर्टलाइन वेरिएंट इसे ज्यादा युवा और स्पोर्टी अपील देगा. वहीं निसान टेकटन रेनो डस्टर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नई मिड-साइज एसयूवी होगी, जो किफायती कीमत और मॉडर्न फीचर्स के साथ बाजार में धमाल मचाने वाली है. आइए इन तीनों के बारे में जानते हैं.

Mahindra Scorpio N facelift

स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट का लॉन्च अगस्त 2026 के आसपास होने की उम्मीद है. इसमें माइल्ड एक्सटीरियर अपडेट्स जैसे नई ग्रिल, हेडलाइट्स और अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं. इंटीरियर में बड़ा 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS जैसी फीचर्स जुड़ने की संभावना है.

इंजन वही रहेंगे- 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल, जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. 4×4 ऑप्शन डीजल में उपलब्ध रहेगा. कीमत में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, मौजूदा ₹13.5 लाख से ₹24 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास रहने की उम्मीद है. ये मॉडल फैमिली यूज और एडवेंचर दोनों के लिए परफेक्ट रहेगा.

Skdoa Kylaq Sportline

काइलाक स्पोर्टलाइन इस साल सितंबर तक लॉन्च हो सकती है. ये मौजूदा काइलाक का स्पोर्टियर वेरिएंट होगा, जिसमें ब्लैक एलिमेंट्स, स्पेशल अलॉय व्हील्स और रेड हाइलाइट्स जैसा एक्सटीरियर मिलेगा. केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ रेड एक्सेंट्स दिए जाएंगे. इंजन 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल रहेगा, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

माइलेज अच्छा रहने की उम्मीद है. काइलाक पहले ही ₹7.59 लाख से शुरू होकर ₹12.99 लाख तक जाती है, स्पोर्टलाइन थोड़ी महंगी लेकिन ज्यादा स्टाइलिश होगी. ये युवा खरीदारों को आकर्षित करेगी, जो डेली कम्यूट और वीकेंड ट्रिप्स दोनों के लिए स्पोर्टी एसयूवी चाहते हैं.

Nissan Tekton

निसान टेकटन को मिड-2026, खासकर जून के आसपास लॉन्च होने वाली है. ये नई जनरेशन रेनो डस्टर पर आधारित होगी और RGMP प्लेटफॉर्म पर बनेगी. टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड ऑप्शन भी आने की संभावना है. डिजाइन बोल्ड होगा. कमांडिंग स्टांस, स्ट्राइकिंग रियर लाइटबार और मॉडर्न लुक इसे खास बनाने वाले हैं.

फीचर्स में बड़ी टचस्क्रीन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और अच्छी सेफ्टी एक्सपेक्टेड हैं. अनुमानित कीमत ₹10-11 लाख से शुरू होकर ₹18 लाख तक जा सकती है. ये किफायती मिड-साइज एसयूवी के रूप में क्रेटा, सेल्टोस और कुशाक जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी. निसान इसे भारत में बनाकर एक्सपोर्ट भी करने का प्लान बना रही है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *