Last Updated:
अनुष्का की पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई, जिसे 380.6 हजार से अधिक लाइक, 7.5 हजार से अधिक कमेंट और 2.6 हजार से अधिक रीशेयर मिले हैं. कई यूजर्स ने कहा कि यह घटना एक गंभीर मुद्दे को उजागर करती है. इस पोस्ट पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए रैपिडो ने राइडर के व्यवहार के लिए माफी मांगी है.
गाजियाबाद में लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर किया रैपिडो वाले का मैसेज.
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की एक लड़की ने रैपिडो ड्राइवर की ऐसी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो दूसरी लड़कियों के लिए चिंता का सबब बन गया है. इस पूरे मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया है. लड़की ने जो वाकया बताया है, वो हैरान कर देने वाला और डराने वाला है. लड़की ने अपनी राइड का एक छोटा सा क्लिप के साथ-साथ ड्राइवर के साथ व्हाट्सएप पर हुए चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किया है.
वीडियो के स्टार्ट में कैप्शन लिखा हुआ है कि ‘रैपिडो बाइक बुक कर लेती हूं क्या ही हो जाएगा.’ इसके बाद चैट्स के स्क्रीनशॉट आते हैं और उसपर लिखा होता है कि ‘लो हो गया.’ लड़की ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, उसके मुताबिक राइडर ने उसे उसकी जगह पर छोड़ने के बाद उसके व्हाट्सएप पर मैसेज किया. स्क्रीनशॉट के मुताबिक ड्राइवर ने पहले लिखा, “पहचाना नहीं? अभी तो ड्रॉप करके आया हूँ.”
‘आप बहुत प्यारी लग रही थी’
जब अनुष्का ने पूछा कि क्या आप वही रैपिडो ड्राइवर हैं, तो उसने हां में जवाब दिया और बातचीत जारी रखी. उसने कथित तौर पर अनुष्का की तारीफ करते हुए कहा कि वह “प्यारी” लग रही थी और “ट्रेडिशनल कपड़ों में अच्छी लग रही थी.” इसके बाद मैसेज का सिलसिला और भी प्राइवेट हो गया. उस व्यक्ति ने कथित तौर पर अनुष्का की उम्र पूछी, यह पूछा कि क्या वह अकेली रहती है, और अगले दिन शाम 4 बजे मिलने का प्रपोजल दिया. इस बातचीत से परेशान होकर अनुष्का ने राइडर को ब्लॉक कर दिया.
रैपिडो कंपनी ने मांगी माफी
अनुष्का की पोस्ट इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो गई, जिसे 380.6 हज़ार से अधिक लाइक, 7.5 हज़ार से अधिक कमेंट और 2.6 हज़ार से अधिक रीशेयर मिले हैं. कई यूडर्स ने कहा कि यह घटना एक गंभीर मुद्दे को उजागर करती है. इस पोस्ट पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए रैपिडो ने राइडर के व्यवहार के लिए माफी मांगी है.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
