Tips And Tricks: कूलर की बदबू खत्म करने का देसी तरीका, पानी में बस डाल दें ये सस्ती घरेलू चीज

Last Updated:

Cooler Cleaning Tips: ठंडी हवा देने वाला सस्ता जरिया कूलर मच्छर और बदबू का ठिकाना भी बन सकता है. ऐसे में यदि आप गर्मी में कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसके पानी को साफ और सुरक्षित रखने के लिए ये एक छोटा सा उपाय करें.

ख़बरें फटाफट

गर्मी के मौसम में कूलर ठंडक पाने का एक आसान और सस्ता तरीका होता है. लेकिन अक्सर लोग इसके पानी की सफाई पर ध्यान नहीं देते. कई दिन तक एक ही पानी भरा रहने से उसमें गंदगी जमा हो जाती है, बदबू आने लगती है और मच्छर भी पनपने लगते हैं. यही वजह है कि गर्मियों और बरसात में डेंगू, मलेरिया और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

लेकिन फिटकरी का इस्तेमाल इस समस्या से बचने के लिए एक आसान घरेलू उपाय साबित होता है. फिटकरी को एलम भी कहा जाता है और इसे पानी साफ करने के लिए लंबे समय से उपयोग किया जाता रहा है. फिटकरी पानी में मौजूद गंदे और छोटे कणों को आपस में जोड़ देती है. जब ये कण भारी हो जाते हैं, तो नीचे बैठ जाते हैं और ऊपर का पानी साफ दिखाई देने लगता है. इसलिए कूलर के पानी में फिटकरी का छोटा सा टुकड़ा डालने से पानी जल्दी खराब नहीं होता.

मच्छर को पनपने से रोकने का तरीका
रुके हुए पानी में मच्छर आसानी से पनपते हैं क्योंकि मादा मच्छर ऐसे पानी में अंडे देती है. अगर पानी लंबे समय तक बदला न जाए, तो उसमें मच्छरों के लार्वा तेजी से बढ़ते हैं. फिटकरी पानी की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करती है, जिससे मच्छरों के पनपने की संभावना कुछ हद तक कम हो सकती है.

कूलर के पानी की बदबू से छुटकारा पाने में मददगार
कई बार कूलर से बदबू आने लगती है, जिसका कारण पानी में मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी होती है.फिटकरी में हल्के एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं. इससे पानी में बदबू भी कम हो जाती है और कूलर की हवा ताजा लगती है। साथ ही कूलर के पैड भी ज्यादा समय तक सही रहते हैं.

इस बात का रखें ध्यान
फिटकरी का इस्तेमाल हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. ज्यादा फिटकरी डालने से पानी की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है. इसलिए बड़े कूलर टैंक में सिर्फ एक छोटा टुकड़ा ही काफी होता है. इसके अलावा, कुछ दिनों में कूलर का पानी पूरी तरह बदलना और टैंक व पैड की सफाई करना भी जरूरी है, ताकि फंगस और गंदगी जमा न हो.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *