कला प्रेमियों के लिए खास! बीकानेर हाउस में सजी राजा रवि वर्मा की दुर्लभ कलाकृतियां, 10 मई तक एंट्री फ्री

होमफोटोDelhi

बीकानेर हाउस में सजी राजा रवि वर्मा की दुर्लभ कलाकृतियां, 10 मई तक एंट्री फ्री

Last Updated:

Bikaner House Art Exhibition: दिल्ली का बीकानेर हाउस इन दिनों भारतीय कला और आध्यात्मिकता के केंद्र में है. यहां आयोजित ‘Dakhin Dilli: A Sacred Dialogue’ और ‘Prints of Divine’ प्रदर्शनी में महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की उन दुर्लभ प्रिंट्स को प्रदर्शित किया गया है. जिन्होंने भारतीय कला को विश्व पटल पर पहचान दिलाई. भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं के इस अद्भुत संगम को देखने के लिए 10 मई 2026 तक एंट्री फ्री रखी गई है. अगर आप भी कला और इतिहास के शौकीन हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें.

राजधानी के प्रमुख सांस्कृतिक स्थल Bikaner House में इन दिनों Dakhin Dilli A Sacred Dialogue और Prints of Divine प्रदर्शनी चल रही है. जो कला प्रेमियों के साथ-साथ आम दर्शकों के बीच भी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. अगर आप दिल्ली में घूमने के लिए किसी शांत और सांस्कृतिक जगह की तलाश में हैं, तो यह प्रदर्शनी आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है.

जैसे ही आप प्रदर्शनी में प्रवेश करते हैं. एक शांत और आध्यात्मिक माहौल आपका स्वागत करता है. कला प्रेमियों के साथ-साथ आम लोग भी यहां सुकून के कुछ पल बिताने पहुंच रहे हैं.

Dakhin Dilli A Sacred Dialogue में दक्षिण और उत्तर भारत की कला परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. यहां मंदिर मूर्तियां, पौराणिक चित्र और धार्मिक प्रतीक भारत की समृद्ध विरासत को जीवंत करते हैं. वही प्रिंट्स ऑफ डिवाइन सेक्शन (Prints of Divine) में खासतौर पर Raja Ravi Varma से जुड़ी दुर्लभ प्रिंट्स दर्शकों को काफी आकर्षित कर रही हैं. इन चित्रों में भक्ति और कला का सुंदर मेल देखने को मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा यहां कुछ प्रिंट्स में बर्मा क्लॉथ और सिल्क एम्बेलिशमेंट जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है. जो इनकी खूबसूरती को और बढ़ाता है. यह बारीकियां दर्शकों को कला की गहराई समझने का मौका देती हैं. वही यहां आने वाले लोग सिर्फ तस्वीरें ही नहीं देख रहे. बल्कि उनकी कहानी और इतिहास को भी समझने की कोशिश कर रहे हैं. कई लोग इसे एक ‘सांस्कृतिक यात्रा’ जैसा अनुभव बता रहे हैं.

दिल्ली में घूमने के लिहाज से यह प्रदर्शनी एक परफेक्ट स्पॉट बन चुकी है. 10 मई 2026 तक चलने वाली यह प्रदर्शनी आपको भारतीय कला, संस्कृति और भक्ति की अनोखी झलक दिखाती है. दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में चल रही है यह भव्य प्रदर्शनी सभी विजिटर के लिए फ्री एंट्री के साथ चल रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *