Last Updated:
Delhi Zurich Flight Fire: दिल्ली से ज़्यूरिख के लिए उड़ान भर रही इस फ्लाइट के इंजन में अचानक गड़बड़ी आ गई. टेकऑफ के वक्त विमान के बाएं हिस्से से धुआं उठता देखा गया, जबकि दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की भी सूचना मिली. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी.
दिल्ली से ज़्यूरिख के लिए उड़ान भर रही इस फ्लाइट के इंजन में अचानक गड़बड़ी आ गई.
दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. यहां दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट SWR146 टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होने की वजह से उड़ान रद्द कर दी. विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलता देखा गया और दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से ज़्यूरिख के लिए उड़ान भर रही इस फ्लाइट के इंजन में अचानक गड़बड़ी आ गई. टेकऑफ के वक्त विमान के बाएं हिस्से से धुआं उठता देखा गया, जबकि दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की भी सूचना मिली. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी.
रनवे नंबर 28 पूरी तरह बंद
घटना के बाद रनवे 28 को एहतियातन बंद कर दिया गया, जिससे कुछ समय तक उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा. हालांकि, एयरपोर्ट स्टाफ और रेस्क्यू टीमों की तत्परता से हालात को जल्दी काबू में कर लिया गया.
विमान में कुल 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे. सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड्स के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया.
बताया जा रहा है कि इमरजेंसी निकासी के दौरान 6 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
एयरलाइन और विमानन अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि इंजन फेल होने और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके. शुरुआती तौर पर इसे तकनीकी खराबी माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी.
एयरलाइन ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दिल्ली पहुंचकर विमान की जांच करेगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. साथ ही, यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था भी की जा रही है. राहत की बात यह रही कि समय पर लिए गए फैसले और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी.
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
