मैं नहीं खेलूंगा, मुझे प्लेइंग XI में शामिल करने के लिए …महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स सुना दिया अपना फैसला

Last Updated:

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी फिटनेस पूरी तरह से हासिल कर ली है लेकिन मैच खेलने नहीं उतर रहे. ऐसा क्यों हो रहा है इसका जवाब सब जानना चाहते हैं. खबरों की माने तो मैनेजमेंट से धोनी ने कहा है उनको जबरदस्ती प्लेइंग इलेवन में फिट करने के लिए कॉम्बिनेशन ना बिगाड़ा जाय.

धोनी फिट होने के बाद भी क्यों नहीं खेल रहे मैच, सामने आया सच

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी की इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वापसी कब होगी ये सवाल हर किसी के मन में है. चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके उतरने की काफी चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शुरुआत में सीएसके मैनेजमेंट ने कहा था कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज कुछ हफ्तों में वापसी करेंगे. चोटिल होने की जानकारी के साथ दो हफ्ते धोनी के बाहर रहने की बात बताई गई थी लेकिन अब तक वो नहीं लौटे हैं.  मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम ने मैच 103 रन से जीता. इस जीत के बाद चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने उनकी फिटनेस को लेकर फैंस को अहम अपडेट दिया.

उन्होंने कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि वह विकेट के पीछे होंगे. उनके लिए सबसे बड़ी बात है उनकी पिंडली की चोट. रनिंग और खासकर पारी के आखिरी ओवरों में अगर उन्हें बल्लेबाजी करनी पड़ी तो एक-एक और दो-दो रन दौड़ने पड़ सकते हैं. उन्हें बस यह सुनिश्चित करना है कि उनकी पिंडली इतनी मजबूत हो कि वह इसे झेल सके. स्किल के मामले में हमें पता है कि वह क्या कर सकते हैं. हमें पता है कि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो बस उम्मीद है कि उन्हें अपनी पिंडली पर भरोसा आ जाए.”

अब जब सीएसके रविवार को चेन्नई में गुजरात टाइटंस से भिड़ने जा रही है, धोनी की वापसी अभी भी रहस्य बनी हुई है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व कप्तान ने पूरी तरह फिटनेस हासिल कर ली है, लेकिन वह अपनी वापसी में देरी कर रहे हैं. उन्होंने मैनेजमेंट को कहा है कि सिर्फ उन्हें टीम में शामिल करने के लिए टीम के कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ न करें.

यह साफ है कि सीएसके मैनेजमेंट भी अपने पूर्व कप्तान को मैदान पर उतारने की कोई जल्दी में नहीं है. जीटी के खिलाफ मैच से एक दिन पहले सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने जानकारी दी, “वह अच्छी प्रगति कर रहे हैं. वह रिकवरी के रास्ते पर हैं और जो भी उनसे कहा जा रहा है, वह सब कर रहे हैं.”

संजू सैमसन पहले ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और धोनी भी किसी युवा खिलाड़ी की जगह लेने के लिए तैयार नहीं हैं, ऐसे में उनके जीटी के खिलाफ खेलने की संभावना काफी कम नजर आ रही है. शुरुआती झटकों के बावजूद सीएसके फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. टीम ने सात मैचों में छह अंक (तीन जीत और चार हार) हासिल किए हैं.

About the Author

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *