Last Updated:
What is Open Marriage: ब्रिटिश लेखिका और रिलेशनशिप कोच कोर्टनी बॉयर (Courtney Boyer) के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान आकर्षित किया है. इसमें कोर्टनी बॉयर ने अपने व्यस्त डॉक्टर पति से शादी की सालगिरह पर ही ओपन रिलेशनशिप को लेकर चर्चा की. दरअसल, कोर्टनी के पति अपने काम में इतने व्यस्त रहते कि वे अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए आपसी सहमति से ओपन रिलेशनशिप को गले लगाया. क्या एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए इस तरह की राह चुनना सही है? इस लेख में जानें इस तरह के रिश्ते का अंजाम क्या होता है. किस तरह से अपने रिश्ते को हेल्दी बनाए रखना चाहिए.
क्या है ओपन मैरिज?
आज के जमाने में रिश्ते पल में बदलते और टूटते हैं. पति हो या पत्नी, यदि वह अपने काम में लगातार व्यस्त रहता/रहती है, घर-परिवार को समय नहीं देता/देती है या अपनी पत्नी या अपने पति को टाइम नहीं देता/देती है तो लोग अपनी चॉइस से या फिर आपसी समझ से किसी दूसरे के साथ रिश्ता जोड़ लेते हैं. उसके साथ फिजिकल रिलेशन बना लेते हैं. दोस्ती करके घूमना-फिरना शुरू कर देते हैं. जाहिर सी बात है कि ऐसा लोग अपनी अपनी शारीरिक, भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं. कोई भी इंसान जो किसी को सच्चा प्यार करता है, उसका इंतजार करते-करते थक जाता है. अकेलापन बर्दाश्त नहीं कर पाता है. खासकर तब, जब आपकी शादी हुई हो और आपका पार्टनर आपको ही वक्त ना दे. ऐसे में वह कहीं और खुद के लिए प्यार तलाशने लगता है.
कुछ ऐसा ही किया ब्रिटिश लेखिका और रिलेशनशिप कोच कोर्टनी बॉयर (Courtney Boyer) ने. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके द्वारा लिखा एक व्यक्तिगत पोस्ट ने सबका ध्यान आकर्षित किया है. इसमें कोर्टनी बॉयर ने बताया है कि कैसे शादी की सालगिरह के डिनर के दौरान की गई एक मांग ने उनके विवाह में बड़ा बदलाव ला दिया. और फिर आखिरकार किस तरह से उनके पति के साथ एक ओपन रिलेशनशिप की शुरुआत हुई.
कोर्टनी का यह लेख द टेलीग्राफ में प्रकाशित हुआ है. इसमें आधुनिक जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव तथा समकालीन समाज में अंतरंगता और प्रतिबद्धता को लेकर बदलती बातचीत को उजागर किया गया है. इस लेख में कोर्टनी ने बताया है कि उनके पति डॉक्टर हैं और अपने मेडिकल करियर में वे हमेशा व्यस्त रहते थे. अक्सर घर से दूर रहना आदत सी बन गई थी. इस वजह से कोर्टनी भावनात्मक रूप से अलग-थलग और अकेलापन महसूस किया करती थीं. धीरे-धीरे परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने, पति के साथ की कमी उनके रिश्ते में तनाव पैदा कर दिया. अपनी शादी की सालगिरह के समय ही कोर्टनी ने विवाह के बाहर यौन अनुभवों की संभावना पर बात की. वह इस पल को अपने रिश्ते में एक गहरे बदलाव की शुरुआत के रूप में बताती हैं.
आपसी सहमति से ओपन मैरिज की तरफ किया रुख
बॉयर ने अपने लेख में आगे लिखा कि वे ओपन मैरिज की दिशा में तुरंत आगे नहीं बढ़ीं, बल्कि धीरे-धीरे भरोसे, सीमाओं और आपसी सहमति पर बार-बार बातचीत करने के बाद ये काम किया. वह अन्य कपल्स से भी ये बात जरूर कहती हैं कि इस तरह की व्यवस्था में ईमानदारी और स्पष्ट संवाद बहुत जरूरी होता है, ताकि जलन और असुरक्षा जैसी भावनाएं उत्पन्न न हों. उनका अपना अनुभव ये दर्शाता है कि यह कदम विवाह संस्था को छोड़ने की बजाय साझेदारी को नए तरीके से परिभाषित करने का प्रयास था. कोर्टनी के इस लेख ने पश्चिमी समाजों में बदलते रिश्तों के मानदंडों पर चर्चा को जन्म दिया है.
काफी लोगों ने उनका समर्थन भी किया है. कुछ लोगों का मानना है कि आपसी सहमति से अपनाई गई गैर-एकांगी (नॉन-मोनोगैमस) व्यवस्था सही तरीके से संभाली जाए तो रिश्तों को मजबूत बना सकती है. वहीं, कुछ आलोचक इसके भावनात्मक और सामाजिक जोखिमों को लेकर चेतावनी देते हैं.
View this post on Instagram
