PHOTOS: दिल्‍ली-NCR में मचेगा हाहाकार, घर से निकलना हो जाएगा दूभर, जरा सी लापरवाही की चुकानी होगी भारी कीमत

होमफोटोDelhi

दिल्‍ली-NCR में मचेगा हाहाकार, घर से निकलना हो जाएगा दूभर, आ गया अलर्ट

Last Updated:

IMD Heat Wave Orange Alert: भारत के तमाम हिस्‍सों में इन दिनों मौसम अपना तल्‍ख तेवर दिखा रहा है. भीषण गर्मी और लू ने आमलोगों का जीना मुहाल कर रखा है. सुबह 9 बजे के बाद से ही प्रचंड धूप में दहलीज से बाहर कदम रखना मुश्किल होने लगता है. अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने दिल्‍ली और आसपास के इलाकों के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार 26 अप्रैल 2026 को दिल्‍ली-एनसीआर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. ऐसे में आमलोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. (सभी तस्‍वीरें Reuters)

अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपने तेवर जून-जुलाई जैसे दिखाने शुरू कर दिए हैं. राजधानी और आसपास के इलाकों में आसमान से मानो आग बरस रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिसे देखते हुए क्षेत्र में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. (फाइल फोटो/Reuters)

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है. खास बात यह है कि अप्रैल महीने में इतनी भीषण गर्मी चार साल बाद देखने को मिली है. इससे पहले 2022 में अप्रैल में ऐसा तापमान दर्ज हुआ था. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार गर्मी ने समय से पहले ही अपने चरम संकेत देने शुरू कर दिए हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. (फाइल फोटो/Reuters)

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के कई हिस्से भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं. उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन के सबसे अधिक तापमानों में से एक है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्य भारत के कई इलाकों में भी तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. यहां तक कि पहाड़ी राज्यों में भी तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से अधिक है. (फाइल फोटो/Reuters)

Add News18 as
Preferred Source on Google

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक उत्तर भारत के मैदानी और कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में लू चलने की पूरी संभावना है. खासकर आज यानी रविवार 26 अप्रैल 2026 का दिन सबसे अधिक खतरनाक माना जा रहा है, जब गर्म हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है. (फाइल फोटो/Reuters)

हालांकि, 28 और 29 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. इससे तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, लेकिन गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम ही है. अप्रैल में ही पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है. इंसान के साथ ही जानवर भी इससे परेशान हैं. आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं, ऐसे में सावधानी और सतर्कता ही इस तपिश से बचने का सबसे कारगर उपाय है. (फाइल फोटो/Reuters)

इस भीषण गर्मी का असर बिजली की मांग पर भी साफ दिखने लगा है. बढ़ते तापमान के चलते कूलर, एसी और पंखों के इस्तेमाल में तेजी आई है, जिससे बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है. बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में देश में बिजली की अधिकतम मांग जून महीने में 242.77 गीगावॉट तक पहुंची थी. लेकिन इस बार अप्रैल में ही मांग में करीब 10 गीगावॉट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो चिंताजनक संकेत है. (फाइल फोटो/Reuters)

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गर्मी का यही सिलसिला जारी रहा, तो इस साल बिजली की अधिकतम मांग 270 गीगावॉट तक पहुंच सकती है, जो अब तक का रिकॉर्ड हो सकता है. ऐसे में बिजली आपूर्ति बनाए रखना सरकार और बिजली कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है. (फाइल फोटो/Reuters)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *