Last Updated:
स्पेशल सेल की भारी रेड से आर्म्स सप्लायर गैंग की नींद उड़ गई है. पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारी मात्रा में अवैध हथियार भारत आए हैं. बिहार के मुंगेर से भी हथियारों की खेप दिल्ली भेजी जानी थी. दिल्ली पुलिस ने समय रहते इन सारे हथियारों को बरामद कर लिया. इस सिंडिकेट से जुड़े 6 आर्म्स सप्लायर की गिरफ्तारी हो चुकी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अभी भी कई राज्यों में लगातार रेड कर रही है.
6 से ज्यादा आर्म्स सप्लायर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से ऑपरेटर हो रहे एक बड़े इंटरनेशनल अवैध हथियारों के एक बड़े सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने खुलासा किया है. भारत मे इस सिंडिकेट के तार बिहार के मुंगेर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी जुड़े पाए गए हैं. इस ऑपरेशन में बड़ी तादात में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है. वहीं करीब 6 से ज्यादा आर्म्स सप्लायर्स की गिरफ्तारी की गई है. कई राज्यों में छापेमारी जारी है और गिरफ्तारी भी सम्भव है.
पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई और बिहार के मुंगेर से आई अवैध हथियारों की खेप दिल्ली समेत देश के दूसरे राज्यों में सप्लाई होना था, जिसे बरामद किया गया है. इस इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड भारत का एक मोस्ट वांटेड अवैध हथियारों का सरगना और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का एक आरोपी और NIA का वांटेड भी है.
यूपी के खुर्जा का रहने वाला शजबाज अंसारी बांग्लादेश से अवैध हथियारों का एक इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट ऑपरेटर कर रहा है. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शुटर्स को अत्याधुनिक और सीमा पार से आई अवैध हथियारों की खेप शाहबाज अंसारी ने ही दी थी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शाहबाज अंसारी को दिसंबर 2022 में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था. उस पर प्रतिबंधित गिरोहों को हथियार उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगाए गए थे.
शाहबाज अंसारी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत उस वक्त भी मामला दर्ज किया गया था. लेकिन अंसारी अंतरिम जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ, और बांग्लादेश भाग गया था. बांग्लादेश में बैठकर अंसारी पाकिस्तान के बड़े आर्म्स सप्लायर और नेपाल के बड़े हथियारों के सौदागरों के साथ मिलकर भारत में लगातार अवैध हथियारों की खेप पहुंचा रहा था. बुलंदशहर के खुर्जा में अंसारी का पूरा परिवार भारत का एक बदनाम आर्म्स सप्लायर परिवार है, जिसके परिवार के सदस्यों को यूपी पुलिस, दिल्ली पुलिस और NIA पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है.
About the Author
डेढ़ दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय, आनंद तिवारी ने इंदौर, मध्यप्रदेश के देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की. वहीं से फ्रीलांसर के तौर पर दैनिक भास्कर से जुड़ गए. दिल्ली की पत्र…और पढ़ें
