अनूठी पहल…लोकसभा चुनाव को लेकर महिलाओं को दी गई है बड़ी जिम्मेदारी, ये है तैयारी

Last Updated:

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डाॅ.त्यागराजन एसएम ने कहा कि पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित यह एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है. यह विशेष पहल की गई है. जिस तरह महिला मतदान केंद्र बनाया जाता है, उसी तर्ज पर महिला द्वारा संचालित कंट्रोल रूम बनाया गया है.

कुंदन कुमार/गया. गया लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है. इसके लिए जिला प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस बार जिले में पहली बार मतदान से संबंधित बूथ वार जानकारी संकलित करने का काम महिला पदाधिकारी और महिला कर्मियों के कंधों पर सौंपा गया है. पोलिंग पार्टी बुधवार से रवाना हो जाएंगी. सभी पोलिंग पार्टी को डिस्पैच सेंटर से ईवीएम 18 अप्रैल को प्राप्त कराया जाएगा. समाहरणालय मीटिंग हॉल में गया जिले के लिए सभी 09 विधानसभा के लिए विधानसभा वार 01 महिला वरीय पदाधिकारी, 01 महिला पदाधिकारी व 03 महिला कर्मी, इस प्रकार 01 विधानसभा के लिए 05 महिला पदाधिकारी, कर्मी का कुल 45 महिला पदाधिकारी, महिला कर्मियों को नियुक्त किया गया है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डाॅ.त्यागराजन एसएम ने कहा कि पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित यह एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है. यह विशेष पहल की गई है. जिस तरह महिला मतदान केंद्र बनाया जाता है, उसी तर्ज पर महिला द्वारा संचालित कंट्रोल रूम बनाया गया है. काफी अच्छे से सभी लोग काम कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि 20 अप्रैल तक अच्छे ढंग से सुचारू रूप से संचालित करेंगे. सभी महिला कर्मियों को अच्छी तरह प्रशिक्षित किया गया है. हर विधानसभा के लिए 3-3 हंटिंग लाइन की व्यवस्था की गई है, ताकि आने वाले फ़ोन कॉल्स का फ्लो बरकरार रहे. हर कॉल को अटेंड किया जा सके.

चुनाव से जुड़े ये सभी काम का करेंगी निष्पादन
इसी कंट्रोल रूम से गया जिले के सभी 09 विधानसभा के मतदान की सूचना का आदान प्रदान होगा. कहीं से कोई शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निवारण करने के साथ बूथ पर मतदान करवा रहे पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी से संवाद स्थापित करते रहेंगे. सारे काम यही से इसी कंट्रोल रूम से कराए जाएंगे. डीएम ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि महिलाओं के माध्यम से इस कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनका काम होगा कि सभी बूथों की गतिविधियों को सुचना प्राप्त करना, फील्ड से कोई सूचना आए तो तुरंत निवारण करना, कर्मी गण के साथ संवाद स्थापित करना, सेक्टर जोन के साथ संवाद स्थापित करना, स्थिति की रिपोर्ट करना, हम लोग को भी जानकारी उपलब्ध कराते रहना इत्यादि काम होगा.

About the Author

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *