June 2026 School Holidays: जून में बच्चों की बल्ले-बल्ले, दिल्ली-यूपी से बिहार तक देखें छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली (June 2026 School Holidays). साल 2026 के कैलेंडर का पन्ना एक बार फिर पलटने वाला है. जून 2026 का महीना शुरू होते ही देशभर में सूरज की तपिश और भीषण गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है. हालांकि दिल्ली एनसीआर और राजस्थान समेत कुछ राज्यों में पिछले 1-2 दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इस चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम के बीच बच्चों और अभिभावकों को स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां यानी समर वेकेशन (Summer Vacation 2026) का इंतजार रहता है.

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और राजस्थान जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में समर वेकेशन की अवधि और स्कूल री-ओपनिंग की तारीखों में काफी विविधता है. जहां कुछ राज्यों में जून भर स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे, वहीं कुछ राज्यों ने इस बार अपने नियमों में बदलाव करते हुए छुट्टियों की अवधि कम कर दी है. कुछ स्कूलों में शिक्षकों को बुलाया जाता है तो कुछ में 9वीं-12वीं तक के बच्चे भी स्पेशल क्लास अटेंड करते हैं. जानिए जून 2026 में आपके राज्य में स्कूलों की छुट्टियों का क्या गणित है.

दिल्ली-एनसीआर: सबसे लंबी छुट्टियों का मजा

देश की राजधानी दिल्ली में इस साल बच्चों को सबसे लंबी छुट्टियां मिली हैं. दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 11 मई 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेंगी. इसका मतलब है कि दिल्ली के बच्चों को 51 दिनों का लंबा ब्रेक मिला है. राजधानी में स्कूल अब सीधे 1 जुलाई 2026 से सुचारु रूप से खोले जाएंगे.

उत्तर प्रदेश: इस बार घटा दी गईं छुट्टियां

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस बार छुट्टियों के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अमूमन यूपी में 20 मई से 30 जून तक स्कूल बंद रहते थे, लेकिन इस साल इस अवधि को घटा दिया गया है. यूपी बोर्ड और बेसिक शिक्षा परिषद के तहत आने वाले स्कूलों में 20 मई से 15 जून 2026 तक ही समर वेकेशन घोषित किया गया है.. यानी जून के आधे महीने (16 जून) से ही यूपी में स्कूल दोबारा खुल जाएंगे. हालांकि, कई बड़े प्राइवेट स्कूलों ने भीषण गर्मी को देखते हुए इसे 30 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है.

हरियाणा: 25 मई से बंद हुए स्कूल

हरियाणा सरकार और शिक्षा निदेशालय ने राज्य में मौसम की स्थिति को देखते हुए मई के आखिरी हफ्ते से ही स्कूलों को लॉक करने का आदेश दे दिया था. हरियाणा में 25 मई से 30 जून 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे. राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल अब पूरे जून महीने बंद रहने के बाद सीधे 1 जुलाई 2026 को खुलेंगे. प्राइवेट स्कूलों के लिए नियम अलग हो सकते हैं.

बिहार: जून की शुरुआत से ही राहत

बिहार के स्कूलों में इस बार मई के महीने में क्लासेस चलती रहीं, लेकिन जून का महीना आते ही बच्चों को बड़ी राहत मिल गई है. बिहार शिक्षा विभाग के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, राज्य के सभी स्कूलों में 1 जून से 20 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा. 21 जून को रविवार और योग दिवस होने के बाद 22 जून से राज्य में स्कूल दोबारा खुलेंगे.

राजस्थान और छत्तीसगढ़: जून के तीसरे हफ्ते में खुलेंगे स्कूल

राजस्थान: मरुभूमि में गर्मी के तेवर देखते हुए 17 मई से ही छुट्टियां शुरू कर दी गई थीं, जो 20 जून 2026 तक प्रभावी रहेंगी. यहां भी 22 जून से नया सत्र रफ्तार पकड़ेगा.

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में बच्चों को लंबा वेकेशन मिला है. यहां स्कूल 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक के लिए बंद किए गए हैं. 16 जून से यहां स्कूल री-ओपन होंगे.

Kendriya Vidyalaya Holidays: केंद्रीय विद्यालय कब तक बंद रहेंगे?

अगर बात सीबीएसई से संबद्ध केंद्रीय विद्यालयों (KV) की करें तो देश के ज्यादातर मैदानी इलाकों (जैसे दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना, रांची, चंडीगढ़ आदि) में केवी के स्कूल 8 मई से 16 जून 2026 तक बंद हैं. इन रीजंस में 17 जून से दोबारा कक्षाएं शुरू हो जाएंगी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *