Summer Destination Delhi: शिमला-मनाली छोड़िए! दिल्ली के रोहिणी में लीजिए बर्फबारी का मजा, जानें टिकट-टाइमिंग

होमताजा खबरDelhi

शिमला-मनाली छोड़िए! दिल्ली में लीजिए बर्फबारी का मजा, जानें टिकट-टाइमिंग

Last Updated:

Best Summer Destination Delhi: दिल्ली की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अब पहाड़ों पर जाने की जरूरत नहीं. रोहिणी सेक्टर-10 स्थित स्नो सिटी में आप दिल्ली के भीतर ही शिमला और मनाली जैसी बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं. स्नो स्लाइडिंग से लेकर स्नो बॉल फाइट तक. जानें यहां की टिकट दरें, टाइमिंग और मिलने वाली खास सुविधाओं के बारे में.

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन अब दिल्लीवासियों को ठंडक पाने के लिए दूर पहाड़ों का रुख करने की जरूरत नहीं है. स्नो सिटी में लोग कुल्लू-मनाली और शिमला जैसी ठंडी वादियों का मजा यहीं पर ले सकते हैं. रोहिणी सेक्टर-10 में स्थित यह स्नो थीम पार्क इन दिनों बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है. तो अगर आप भी इस गर्मी में कुछ अलग और ठंडा मजा लेना चाहते हैं, तो रोहिणी की स्नो सिटी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां आप बिना लंबा सफर किए पहाड़ों जैसी ठंडक का पूरा मज़ा ले सकते हैं.

क्या है खास?
स्नो सिटी में एंट्री करते ही आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी पहाड़ी इलाके में पहुंच गए हों. यहां नकली बर्फ Artificial Snow के बीच लोग स्नो स्लाइडिंग, स्नो बॉल फाइट, और डांस जैसी कई मजेदार एक्टिविटीज़ का आनंद ले सकते हैं. खास बात यह है कि यहां का तापमान काफी कम रखा जाता है, जिससे असली बर्फ जैसा अनुभव मिलता है.

टिकट और टाइमिंग
अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो बच्चों के लिए टिकट करीब 600 रुपये और वयस्कों के लिए 700 रुपये तय किया गया है. टिकट में कई बेसिक एक्टिविटीज़ शामिल होती हैं, जिससे फैमिली आउटिंग के लिए यह एक शानदार ऑप्शन बन जाता है.यहां पूरे 1 घंटे तक स्नो का मजा ले सकते हैं वही बात करें टाइमिंग की तो सुबह 11:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक खुला रहता है.

मिलने वाली सुविधाएं
स्नो सिटी में विजिटर्स के लिए गर्म जैकेट, ग्लव्स और बूट्स जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि वे ठंड का मजा बिना किसी परेशानी के ले सकें. इसके अलावा, अंदर कैफे और रेस्ट एरिया भी मौजूद हैं, जहां लोग ब्रेक लेकर आराम कर सकते हैं.

क्यों बन रही है पसंद?
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब ऐसे इंडोर ऑप्शंस की तलाश कर रहे हैं, जहां उन्हें सुरक्षित और आरामदायक माहौल में एंटरटेनमेंट मिल सके. ऐसे में स्नो सिटी दिल्लीवासियों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनकर उभर रही है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *