Thomas Cup 2026: फ्रांस ने तोड़ा भारत के फाइनल का सपना, थॉमस कप में कांस्य पदक से करना होगा संतोष

Last Updated:

फ्रांस ने डेनमार्क के हॉर्सन्स में खेले गए थॉमस कप सेमीफाइनल में भारत को करारी शिकस्त देकर उसके ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया. साल 2022 में भारतीय टीम ने इस खिताब को जीता था लेकिन 0-3 की शर्मनाक हार के साथ ही उसका सफर खत्म हो गया. टीम को कांस्य पदक के साथ ही संतोष करना होगा.

थॉमस कप के सेमीफाइनल में भारत को फ्रांस ने हराया

नई दिल्ली. भारत के तमाम बैडमिंटन फैंस के लिए शनिवार को दिल तोड़ने वाली खबर आई. भारतीय खिलाड़ियों को थॉमस कप के सेमीफाइनल में निराशा हाथ लगी. फ्रांस ने डेनमार्क के हॉर्सन्स में भारत को 3-0 से हराकर थॉमस कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली. भारत के लिए 2022 में जीता गया खिताब फिर से हासिल करने का सपना सेमीफाइनल में टूट गया. उन्हें 2026 में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

सेमीफाइनल मुकाबला भारत के लिए उतना अच्छा नहीं रहा और शुरू होने से पहले ही जोरदार झटका लगा. टॉप सीड सिंगल खिलाड़ी लक्ष्य सेन को चीनी ताइपे के खिलाफ क्वार्टरफाइनल जीत के दौरान कोहनी में चोट लगने के कारण बाहर हो गए. अपने मुख्य खिलाड़ी के बिना भारत फ्रांस की प्रेरित टीम के सामने संघर्ष करता नजर आया. पहले सिंगल्स मुकाबले में आयुष शेट्टी विश्व नंबर 4 क्रिस्टो पोपोव के सामने दबाव में आ गए. फ्रांसीसी खिलाड़ी ने तेज रफ्तार और सटीकता के साथ खेल दिखाया, जिससे शेट्टी को लय पकड़ने का मौका नहीं मिला. पोपोव ने 21-11, 21-9 से जीत दर्ज कर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई.

दूसरे सिंगल्स में अनुभवी किदांबी श्रीकांत ने विश्व नंबर 10 एलेक्स लानियर के खिलाफ कोर्ट पर कदम रखा. कड़ी टक्कर देने के बावजूद वह भी सीधे गेम में हार गए. लानियर ने अहम मौकों पर संयम दिखाते हुए 21-16, 21-18 से जीत हासिल की, जिससे भारत के बाहर होने का खतरा बढ़ गया. भारत 0-2 से पीछे था और ‘करो या मरो’ की स्थिति में एचएस प्रणय ने टोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ मुकाबला खेला. पहला गेम काफी रोमांचक रहा, जिसमें प्रणय 19-18 से आगे थे, लेकिन पोपोव ने आखिरी क्षणों में वापसी करते हुए 21-19 से जीत हासिल की.

दूसरे गेम में पूरा दबदबा फ्रांस का रहा. प्रणय पोपोव की आक्रामकता का सामना नहीं कर सके. पोपोव ने 21-16 से दूसरा सेट जीतकर फ्रांसीसी टीम को 3-0 की जीत दिलाई और जश्न शुरू हो गया. इससे पहले, भारत ने क्वार्टरफाइनल में उच्च रैंकिंग वाली चीनी ताइपे टीम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

About the Author

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *