Last Updated:
सोशल मीडिया के द्वारा महागठबंधन के रिश्तों पर सवाल उठाए जाने के बाद प्रसन्न मुद्रा में लालू-राबड़ी की कुछ फोटो देखने को मिल रही हैं. जिसमें लालू के बगल में बैठ सीएम नीतीश कुमार बड़े चाव से खाते नजर आ रहे हैं.
उधव कृष्ण/पटना. पूरा बिहार आज मकर संक्रांति मना रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव और उनके परिजनों के साथ मकर संक्रांति मनाई. इस दौरान नीतीश ने लालू यादव के घर पर ही दही और चूड़ा खाया. इस दौरान उनके साथ जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी दिखे. साथ ही सीएम के नजदीक ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे. सूत्रों की मानें तो बढ़ी हुई ठंड के कारण लालू यादव की तबीयत इस बार नासाज दिख रही थी. वीडियो में भी साफ तौर पर सहारा लेकर बैठे हुए देखा जा सकता है.
युवा राजद के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैदल चलकर सोमवार को लालू यादव के महाभोज में शामिल होने राबड़ी आवास पहुंचे थे. नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के सीनियर नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, विजय चौधरी समेत कई और नेता थे. सभी ने मकर संक्रांति का त्योहार मनाया और एक-दूसरे का कुशलक्षेम पूछा. बता दें कि भोज के बाद मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम के लिए राबड़ी आवास से रवाना हो गए.
तेजस्वी ने किया सीएम का स्वागत
राबड़ी आवास पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार का स्वागत किया. इसके बाद नीतीश, लालू, तेजस्वी और बाकी के लोगों ने अलाव सेंकते हुए दही-चूड़ा का स्वाद लिया. हालांकि, इस बार हर बार की तुलना में राबड़ी देवी कैमरे में कम नजर आई. बता दें कि इस भोज में बिहार भर से कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल होते हैं. लेकिन कितने लोग इसमें शामिल हुए, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. इस बार के भोज पर सोशल मीडिया के द्वारा महागठबंधन के रिश्तों पर सवाल उठाए जाने के बाद प्रसन्न मुद्रा में लालू-राबड़ी की कुछ फोटो देखने को मिल रही हैं. जिसमें लालू के बगल में बैठ नीतीश चाव से खाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ एक फोटो में राबड़ी, लालू और नीतीश प्रसन्न चित्त दिख रहे हैं.
About the Author
पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव, News18 इंडिया में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करने का अनुभव, इससे पहले ETV Bharat (हैदराबाद) में कंटेंट राइटर और कंटेंट रिसर्च के तौर पर काम किया है. जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्…और पढ़ें
