UP Commercial Cylinder Price : यूपी में कमर्शियल सिलेंडर के दाम, हर जिले के हिसाब से जानें बढ़ोतरी के बाद क्‍या है नया रेट

लखनऊ/नोएडा : देशभर में कमर्शियल सिलेंडर और 5 किलो वाले गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश में एलपीजी कीमतों को लेकर बड़ा असर देखने को मिला है. यहां ताजा बढ़ोतरी के बाद नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और दूसरे सभी जिलों में कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) और 5 किलो वाले सिलेंडर महंगे हो गए हैं. इस फैसले का सीधा असर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है. शुक्रवार को एलपीजी की कीमत में हुई इस अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3071.50 रुपये का हो गया है, जिसके आधार पर यूपी में भी नई दरें लागू कर दी गई हैं. पिछले 3 महीनों में यह लगातार तीसरी बढ़ोतरी है, जिससे कुल मिलाकर कमर्शियल सिलेंडर करीब 1303 रुपये महंगा हो चुका है. विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल (करीब 50%) इसकी बड़ी वजह है.

ऐसे में यूपी के अलग अलग जिलों में कमर्शियल सिलेंडर और 5 किलो वाले गैस सिलेंडर के दामों में कितनी बढ़ोतरी हो गई है.. इनका नया रेट क्‍या है, आइये जानते हैं हर जिले से..

जिला : अमेठी
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3247 रुपये

जिला : लखीमपुर खीरी
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3144.50 रुपये

जिला : चित्रकूट
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3265 रुपये

जिला : वाराणसी
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3254 रुपये

जिला : बलिया
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3308 रुपये

जिला : मऊ
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3280 रुपये

जिला : सुल्तानपुर
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3229.50 रुपये

जिला : सुल्तानपुर
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3254 रुपये

जिला : अलीगढ़
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3244.50 रुपये

जिला : महराजगंज
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3262 रुपये

जिला : आजमगढ़
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : ₹3312

जिला : गोरखपुर
कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3255 रुपये

जिला : मेरठ
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3073.50 रुपये

जिला : गाजियाबाद
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3071.50 रुपये

जिला : कानपुर नगर
कमर्शियल सिलेंडर का दाम 19 किलो : 3091.50 रुपये

जिला : शाहजहांपुर
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3154 रुपये

जिला : बुलंदशहर
कमर्शियल सिलेंडर का दाम : 3200 रुपये

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *