Last Updated:
भजनलाल शर्मा के एफिडेविट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1.5 करोड़ रुपये है. वह श्री कृष्ण कन्हैया एंड कंपनी के मालिक है. उनकी वार्षिक आय 5 लाख 20 हजार 503 रूपए हैं.
अंकित राजपूत/जयपुर. राजस्थान की जनता को भजनलाल शर्मा के रूप में नए मुख्यमंत्री मिल गये और प्रदेश की जनता सबसे ज्यादा अब उनकी ही चर्चा कर रही हैं. चाय की थड़ियो पर लोग चाय की चुस्की के साथ भजनलाल शर्मा की ही बातें कर रहे हैं. वह कहा से पढ़े हैं? उनका राजनीतिक करियर क्या है? परिवार में कौन-कौन हैं? उनके पास कितनी संपत्ति है ? लोग सबसे ज्यादा इसी पर चर्चा कर रहे हैं. तो हम आपको बताते हैं कि भजनलाल शर्मा ने नामांकन दाखिल करते समय अपनी संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग को दिया था. जिसमें उन्होंने अपने एफिडेविट में बताया था कि उनके पास कितनी संपत्ति हैं और कितनी देनदारी है.
56 साल के भजन लाल शर्मा ने सांगानेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पुष्पेन्द्र भारद्वाज को 48,081 मतो से हराकर जीत हासिल की थी. लेकिन आपको बता दें सन 2000 में वह अटारी गांव में सरपंच बने और 2010 से 2015 तक अटारी पंचायत समिति के सदस्य रहे. इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी से भरतपुर युवा मोर्चा से जिला मंत्री, जिला महामंत्री और अध्यक्ष रहें. उसके बाद भजनलाल शर्मा 2009 से 2014 तक भरपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष रहे. 2014 में प्रदेश भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष और 2016 में प्रदेश महामंत्री बने और लगातार पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहें. 2023 के विधानसभा चुनाव ने पार्टी ने उन्हें भाजपा की मजबूत सीट सांगानेर से प्रत्याशी बनाया और जीत के बाद अब पार्टी आलाकमान ने उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है.
1.5 करोड़ की संपत्ति और 46 लाख की देनदारी
भजनलाल शर्मा के एफिडेविट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1.5 करोड़ रुपये है. वह श्री कृष्ण कन्हैया एंड कंपनी के मालिक है. जिससे उनकी वार्षिक आय 5 लाख 20 हजार 503 रूपए हैं. आपकों बता दें भजनलाल शर्मा ने जुलाई 2023 तक रेलवे मंत्रालय से 3 लाख 62 हजार 400 रुपये सैलरी भी ली है. भजनलाल शर्मा के पास 43.6 लाख रुपये की चल और एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति हैं. साथ ही भजनलाल शर्मा पर 46 लाख रुपये की देनदारियां भी हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने एफिडेविट में दी हैं. उनकी पत्नी पहले होलसेल ट्रेडिंग का काम करती थी जिससे उन्होंने उस समय 2 लाख 82 हजार 180 रुपये कमाए थे लेकिन अब वह इस काम को छोड़कर एक गृहिणी के रूप में सामान्य रूप से अपने परिवार के साथ रहती हैं. भजनलाल शर्मा के पास लगभग 3 तोला सोना हैं जिसकी कीमत तकरीबन 1.8 लाख रुपये है. इसके अलावा शर्मा के पास 2,83,817 रुपये की दो इंश्योरेंस पॉलिसी हैं. जिसमें एक LIC और दूसरी HDFC की हैं अगर भजनलाल शर्मा की गाड़ियों की बात करें तो उनके पास एक टाटा सफारी है. साथ ही उनके पास एक टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल भी है जिसकी कीमत 35,000 रुपये है.
