8 महीने तक छिपा रहा! फिर दिल्ली पुलिस ने फेंका ऐसा पासा, बिल से निकल आया नेशनल बॉक्सर का हत्यारा सुमित राणा

होमताजा खबरDelhi

8 महीने बाद पुलिस की जाल में फंसा नेशनल बॉक्सर का हत्यारा, कैसे हुआ अरेस्ट

Last Updated:

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. कुख्यात अपराधी सुमित राणा उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुमित राणा नेशनल लेवल के बॉक्सर विकास उर्फ भिंडा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पिछले आठ महीनों से फरार चल रहा था. 29 जुलाई 2025 को बाबा हरिदास नगर में हुई इस वारदात में सुमित अपने साथियों के साथ शामिल था, जहां पुरानी रंजिश के चलते बॉक्सर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी.

दिल्ली पुलिस ने नेशनल बॉक्सर के हत्यारे को गिरफ्तार किया. (सौजन्य-दिल्ली पुलिस)

Delhi Police Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी के एक कुख्यात और वांटेड अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित राणा उर्फ छोटू के रूप में हुई है. सुमित नेशनल लेवल के बॉक्सर विकास उर्फ भिंडा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक था और पिछले करीब आठ महीने से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था. पुलिस ने उसे घोषित अपराधी भी घोषित किया हुआ था.

यह घटना 29 जुलाई 2025 की है. ये घटना दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में हुई थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक उस दिन की दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी थी. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुमित राणा ने अपने साथियों विकास दहिया उर्फ सोनू ठेकेदार, आकाश गहलोत और कृष्ण के साथ मिलकर बॉक्सर विकास भिंडा को खत्म करने की एक गहरी साजिश रची थी.

योजना के तहत, जैसे ही इन लोगों ने विकास भिंडा को रास्ते में देखा, मुख्य शूटर विकास दहिया ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हमला इतना अचानक और घातक था कि नेशनल लेवल बॉक्सर विकास भिंडा को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह हत्या किसी मामूली विवाद का नतीजा नहीं थी. इसके पीछे पुरानी रंजिश और इलाके में अपना दबदबा (Dominance) कायम करने की खौफनाक मंशा थी. आरोपी अपनी धाक जमाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थे और इसी गैंगस्टर संस्कृति के चलते एक उभरते हुए खिलाड़ी की जान ले ली गई.

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सबसे पहले आकाश गहलोत को गिरफ्तार किया था. हालांकि, सुमित राणा और गैंग लीडर विकास दहिया फरार होने में सफल रहे थे. लगातार ठिकाने बदलने के कारण कोर्ट ने इन्हें घोषित अपराधी करार दे दिया था. इसी साल अप्रैल 2026 में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के सरगना विकास दहिया को धर दबोचा था. उस वक्त सुमित राणा एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था. लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम लगातार उसके पीछे लगी हुई थी. तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आखिरकार क्राइम ब्रांच ने सुमित राणा उर्फ छोटू को चारों तरफ से घेर लिया और उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई.

क्राइम ब्रांच ने किस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है?
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुमित राणा उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है.

सुमित राणा किस मामले में वांटेड था?
सुमित राणा नेशनल लेवल के बॉक्सर विकास उर्फ भिंडा की हत्या के मामले में वांटेड और घोषित अपराधी था.

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *