तीन साल में पहली बार… यूं सबको मायूस कर लौटे विराट कोहली, आईपीएल में बनाया 11वां डक

होमखेलक्रिकेट

तीन साल में पहली बार… यूं सबको मायूस कर लौटे कोहली, IPL में बनाया 11वां डक

Last Updated:

Virat Kohli 11th Duck in IPL: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को DLS के तहत 9 रन से हरा दिया. आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. आईपीएल इतिहास में ऐसा 11वीं बार हुआ, जब कोहली डक का शिकार हुए. वहीं, तीन साल से भी ज्यादा समय बाद विराट आईपीएल में शून्य पर आउट हुए हैं. आखिरी बार 2023 अप्रैल में ऐसा हुआ था.

एलएसजी के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए विराट कोहली.

नई दिल्ली.बीती रात लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ, जो पिछले तीन साल में कभी देखने को नहीं मिला था. आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी को हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. इस मैच में विराट कोहली क्रीज पर आए तो फैंस एक बार फिर उनके चौके-छक्कों पर झूमने को तैयार थे, लेकिन विराट सिर्फ दो गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उनके आउट होते ही मैदान पर अजीब सा सन्नाटा पसर गया. एलएसजी के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने एक ऐसी लाजवाब गेंद फेंकी, जिसका खुद विराट के पास भी जवाब नहीं था और वह चारों खाने चित होकर बोल्ड हो गए. आउट होने के कुछ सेकंड्स तक कोहली क्रीज पर ही रुके रहे. उनका रिएक्शन बता रहा था कि एक पल को उन्हें भी समझ नहीं आया कि आखिरी हुआ क्या? कोहली जब मैदान से बाहर जा रहे थे तो फैंस का भी चेहरा मायूस हो गया, क्योंकि वह अपनी हीरो से एक और बड़ी मैच विनिंग पारी देखने आए थे.

तीन साल में पहली बार हुआ ऐसा
विराट आईपीएल में 46 पारियों के बाद जीरो पर आउट हुए हैं. कोहली ‘डक’ पर आखिरी बार साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आउट हुए थे. इसके बाद यह पहला मौका है, जब वह इस लीग में अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हुए. वहीं, रनों का पीछा करते हुए साल 2017 के बाद कोहली पहली बार जीरो पर आउट हुए हैं. 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेज करते हुए कोहली बिना खाता खोले आउट हुए थे. कुल मिलाकर यह आईपीएल में विराट कोहली का 11वां डक है.

कोहली 11वीं बार डक का हुए शिकार.

प्रिंस की गेंद और ‘किंग’ की विदाई
पारी की शुरुआत में जब विराट कोहली क्रीज पर उतरे, तो शोर सातवें आसमान पर था, लेकिन जैसे ही प्रिंस यादव की गेंद पर विराट का ऑफ स्टंप उखड़ा, पूरे स्टेडियम में शांति छा गई. कोहली खुद कुछ पल के लिए हैरान रह गए और पवेलियन की ओर मुड़ने से पहले उन्होंने पिच को भी देखा, जैसे उन्हें यकीन ही न हो रहा हो कि क्या हुआ. प्रिंस यादव ने इस गेंद को प्लानिंग के साथ फेंका था, जो एक शानदार इन-स्विंगर थी. इससे पिछली गेंद प्रिंस ने आउटस्विंगर फेंकी थी. विराट कोहली ने गेंद को डिफेंड करने के लिए बल्ला नीचे लाया, लेकिन गेंद और बल्ले के बीच थोड़ा सा गैप रह गया. गेंद उस मामूली से फासले को चीरते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *