वेनिस में मां-बेटी की स्टाइलिश एंट्री, नीता और ईशा अंबानी का शाही अंदाज, साड़ी लुक ने जीता दिल

Last Updated:

भारतीय साड़ी आज ग्लोबल फैशन को प्रेरित कर रही है. हाल ही में ईशा वेनिस में एनएमएसी डिनर में अपनी मां नीता अंबानी के साथ नजर आयीं. इस इंवेंट में उन्होंने विंटेज शनेल की बहुत ही सुंदर साड़ी पहनी है. उनका पूरा लुक लोगों का जीत रहा है.

ख़बरें फटाफट

ला बिएनाले डि वेनेजिया की 61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में इंडिया पवेलियन के उद्घाटन के मौके पर आयोजित खास डिनर में ईशा अंबानी ने अपने फैशन अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया. उनका लुक बेहद एलिगेंट, मॉडर्न और भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ नजर आया. इस खास शाम में उन्होंने ऐसा आउटफिट चुना, जिसमें इंटरनेशनल फैशन और भारतीय साड़ी की खूबसूरती का शानदार मेल दिखाई दिया.

ये इवेंट वेनिस की ऐतिहासिक इमारत स्कुओला ग्रांडे डेला मिसेरिकोर्डिया में आयोजित किया गया था. इसमें दुनियाभर के कलाकार, डिजाइनर, कलेक्टर्स और सांस्कृतिक जगत से जुड़े कई बड़े लोग भी शामिल हुए.यह कलाकारों, भारतीय शिल्प कौशल और रचनात्मकता को जीवित रखने वालों के प्रति एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि थी. नीता अंबानी का यह सपना कि भारत की रचनात्मक अभिव्यक्तियों को विश्व के सबसे बड़े मंचों पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए, उस शाम खूबसूरती से साकार हुआ. हालांकि कला और संस्कृति के इस आयोजन में ईशा अंबानी का फैशन स्टाइल भी चर्चा का बड़ा विषय बना.

ईशा का साड़ी लुक
इस मौके पर ईशा ने खास तौर पर तैयार की गई शेनेल की हाउते कॉउचर साड़ी गाउन पहनी. यह आउटफिट फैशन हाउस के स्प्रिंग/समर 1989 कलेक्शन के आइकॉनिक “लुक 72” से प्रेरित था. लेकिन इसे सीधे पुराने डिजाइन की तरह दोहराने के बजाय भारतीय साड़ी के अंदाज में नया रूप दिया गया. यही बात इस लुक को बेहद खास बना रही थी.

सादगी से जीता दिल
ईशा की साड़ी गाउन गहरे वाइन कलर की थी, जिसमें साटन फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया था. आउटफिट की ड्रेपिंग बहुत ही सॉफ्ट और फ्लोई थी, जो पारंपरिक साड़ी की खूबसूरती को आधुनिक तरीके से दिखा रही थी. नेकलाइन और कमर के आसपास की गई बारीक एम्बेलिशमेंट्स ने इसमें हल्की ग्लैमरस फिनिश जोड़ी, लेकिन पूरा लुक फिर भी बहुत क्लासी और संतुलित नजर आया. इस ड्रेस में ज्यादा भारी काम या ओवर स्टाइलिंग नहीं थी, बल्कि इसकी सादगी ही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती थी.

मिनिमल मेकअप बिखेरा जादू
ईशा अंबानी ने अपने मेकअप और हेयरस्टाइल को भी काफी मिनिमल रखा. उन्होंने सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल, ग्लोइंग मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया. उनका पूरा अंदाज “क्वाइट लग्जरी” फैशन ट्रेंड को दर्शा रहा था, जहां महंगे और खूबसूरत कपड़ों को बिना ज्यादा दिखावे के बेहद एलिगेंट तरीके से पेश किया जाता है.

नीता अंबानी का साही अंदाज
नीता अंबानी ने आइवरी और गोल्ड रंग की क्लासिक सिल्क साड़ी पहनी थी. उन्होंने पारंपरिक ज्वेलरी और खूबसूरत पोटली बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया. मां-बेटी की ये जोड़ी भारतीय फैशन की दो अलग लेकिन खूबसूरत पीढ़ियों को दिखा रही थी. एक तरफ पारंपरिक भारतीय शिल्प और विरासत थी, तो दूसरी तरफ ग्लोबल फैशन के साथ भारतीय पहचान को जोड़ने की नई सोच.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *