Last Updated:
Delhi Faridabad Daily Passenger News- दिल्ली से फरीदाबाद रोजाना आने-जाने वाले लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है. जल्द ही उन्हें बसों से धक्का खाकर या निजी गाड़ी से जामकर में फंसते हुए दिल्ली पहुंचने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली और फरीदाबाद के बीच नई मेमू ट्रेन सर्विस को मंजूरी दे दी गयी है.
भारतीय रेलवे यात्रियों को राहत देने के लिए मेमू ट्रेन चलाने जा रहा है.
नई दिल्ली. दिल्ली से फरीदाबाद रोजाना आने-जाने वाले लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है. जल्द ही उन्हें बसों से धक्का खाकर या निजी गाड़ी से जामकर में फंसते हुए दिल्ली पहुंचने की जरूरत नहीं होगी. केंद्र सरकार ने दिल्ली और फरीदाबाद के बीच नई मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट यानी मेमू ट्रेन सर्विस को मंजूरी दे दी है, जिससे उनका सफर आसान होने वाला है. यह फैसला दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुरोध पर किया गया है.
रेल मंत्रालय के अनुसार अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. हालांकि ट्रेन का पूरा शेड्यूल, रूट, स्टॉपेज और फ्रीक्वेंसी अभी तय नहीं की गई है. जल्द ही इस संबंध में जानकारी की जाएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार दिल्ली और फरीदाबाद के बीच हर दिन बड़ी संख्या में लोग नौकरी, पढ़ाई, व्यापार और अन्य कामों के लिए यात्रा करते हैं. लोग लंबे समय से इस रूट पर अतिरिक्त और सुविधाजनक ट्रेन सर्विस की मांग कर रहे थे. नई मेमू ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को तेज, सस्ता और आसान पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प मिलेगा.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली-फरीदाबाद कॉरिडोर पर पहले से ही भारी ट्रैफिक रहता है. इस रूट पर लगातार जाम की समस्या बनी रहती है. जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं. ऐसे में नई मेमू सेवा शुरू होने से सड़क यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
मेमू ट्रेनें इलेक्ट्रिक होती हैं, जो कम और मध्यम दूरी के रूट पर चलाई जाती हैं. इन ट्रेनों में अलग से इंजन नहीं लगाया जाता, बल्कि मोटर कोच के जरिए ट्रेन चलती है.
यही वजह है कि ये ट्रेनें तेजी से गति पकड़ती हैं और उसी तेजी से रुक जाती हैं. इस वजह से बार-बार रुकने वाले रूट पर ज्यादा प्रभावी मानी जाती हैं. ये ट्रेनें आमतौर पर शहरों को आसपास के कस्बों और उपनगरीय इलाकों से जोड़ने के लिए चलाई जाती हैं. ऑफिस जाने वाले लोग, छात्र और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मेमू ट्रेन काफी किफायती और सुविधाजनक मानी जाती है. इन ट्रेनों की औसत रफ्तार करीब 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा होती है. नई ट्रेन सर्विस शुरू होने के बाद दिल्ली और फरीदाबाद के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
