Last Updated:
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर हाशिम बाबा और राशिद केबल वाला गैंग के 6 शूटर्स गिरफ्तार किए हैं. ये शूटर्स रंगदारी, धमकी और टारगेट किलिंग की साजिशों में सक्रिय थे.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हाशिम बाबा और राशिद गैंग के 6 शूटर्स को गिरफ्तार किया है. (सांकेतिक फोटो)
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर हाशिम बाबा और राशिद केबल वाला गैंग के 6 शूटर्स को गिरफ्तार किया है. ये शूटर्स गैंगस्टर हाशिम बाबा के लिए काम कर रहे थे और गैंगस्टर के इशारे पर रंगदारी वसूली और धमकाने की साजिश को अंजाम देते थे. दिल्ली क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला था कि ये बदमाश एक्टिव थे और लगातार गैंगस्टर्स के इशारे पर काम कर रहे थे, लिहाजा पुलिस ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि दिल्ली के अपराध जगत में हाशिम बाबा और राशिद केबल वाला (राशिद अली) दो कुख्यात नाम हैं. दोनों गैंग काफी पहले से साथ में काम कर रहे हैं और अब भी कई मामलों में जुड़े हैं.
हाशिम बाबा उत्तर-पूर्वी दिल्ली का निवासी है और वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी साथी माना जाता है. 2013 में अकील मामा की अंतिम संस्कार के दौरान हत्या करके दोनों लाइमलाइट में आए थे. बाद में नासिर के जेल जाने के बाद हाशिम बाबा और राशिद ने गैंग का कंट्रोल अपने हाथ में लिया और पूरी दिल्ली को दहला दिया. हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए और अलग-अलग ठिकानों पर घटनाओं को अंजाम देते रहे लेकिन दोनों के संबंध बने रहे.
हाशिम बाबा वर्तमान में जेल में है, फिर भी बाहर से हत्याएं, एक्सटॉर्शन और गोलीबारी की साजिशें रचता है. 2016 में कड़कड़डूमा कोर्ट शूटिंग, अस्पताल में गोलीबारी और कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं से उसका नाम जुड़ा है. उसके गैंग पर MCOCA भी लग चुका है. वह हथियारों की सप्लाई चेन और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में प्रभाव रखता है.
जबकि राशिद केबल वाला हाशिम बाबा का पुराना सहयोगी और शूटर रहा है. वह दुबई में रहने लगा और 2022 में भारत से फरार हो गया. कई हत्याओं (जिसमें दीवाली डबल मर्डर भी शामिल) में उसका नाम आया. अक्टूबर 2025 में वह अजरबैजान में पकड़ा गया. राशिद का गैंग भी हथियारों, एक्सटॉर्शन और टारगेट किलिंग में सक्रिय रहा है.
दोनों गैंग मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं. इनके सदस्य अक्सर जेल से ही ऑपरेशन चलाते हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच समय-समय पर इन गैंग के शूटर्स को गिरफ्तार करती रहती है. हालिया गिरफ्तारियां इन गैंग्स की सक्रियता को दर्शाती हैं.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
