Last Updated:
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दुष्यंत नाम के शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि मृतक शख्स नशे का आदी था और घर में गाली-गलौज करता था.
अमरोहा जिले में मम्मी-पापा ने अपने बेटे की करा दी हत्या.
अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और परिवार दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक परिवार ने अपने ही बेटे की सुपारी देकर हत्या करा दी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बेटे की हरकतों और रोज-रोज के झगड़ों से परेशान परिवार ने ही बदमाश को सुपारी देकर उसे मौत के घाट उतरवा दिया. मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर में 9 मई को सूखी नहर के किनारे युवक दुष्यंत पुत्र पीतम सिंह निवासी नसीरपुर थाना डिडौली का लहूलुहान शव मिला था.
नशे का आदी थी बेटा तो घरवाले हो गए परेशान
शुरुआत में मामला हादसा या पुरानी रंजिश का माना जा रहा था. लेकिन पुलिस की जांच ने पूरे मामले का चौंकाने वाला सच सामने लाकर रख दिया. पुलिस के मुताबिक दुष्यंत नशे का आदी था और आए दिन घर में विवाद और मारपीट करता था. इसके अलावा भाई की पत्नी पर बुरी नजर रखता था. उसकी हरकतों से परिवार लंबे समय से परेशान चल रहा था. इसी तनाव के बीच परिवार ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
मम्मी-पापा और भईया ने मिलकर दे दी सुपारी
मृतक दुष्यन्त के पिता पीतम सिंह, भाई संकित और मां माया ने मिलकर इसी थाना क्षेत्र के गांव ढेला नगला निवासी जोगेंद्र उर्फ जोली बदमाश को 5 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि दुष्यंत की मां भी इस साजिश में शामिल निकली. बताया जा रहा है कि मां ने अपने जेवर गिरवी रखकर हत्या के लिए रकम जुटाई और करीब 55 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दे दिए. इसके बाद आरोपी बदमाश ने दुष्यंत की हत्या कर शव को सूखी नहर में फेंक दिया, ताकि मामला हादसा लगे और किसी को शक न हो.
हत्या के खुलासे से गांव में तरह-तरह की चर्चा
हालांकि पुलिस जांच में धीरे-धीरे पूरा राज खुल गया. पुलिस ने मामले में दुष्यंत के पिता पीतम सिंह और उसके बेटे संकित को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं हत्या की सुपारी लेने वाले बदमाश जोगेंद्र उर्फ ‘जोली और मृतक की मां माया की तलाश पुलिस जुटी हुई है. इस दिल दहला देने वाले खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग इस बात से हैरान हैं कि जिस मां ने बेटे को जन्म दिया, उसी ने उसकी हत्या के लिए अपने जेवर तक गिरवी रख कर हत्या करा दी.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
