गाजियाबाद में ATM लूटने की 6 महीने से हो रही थी प्लानिंग, फिर ऐसे लूटा 27 लाख कैश, पुलिस ने 2 को धर दबोचा

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंडिया वन एटीएम कैश वैन से 27 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वही इस मामले का खुलासा डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंडिया वन एटीएम कैश वैन से 27 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वही इस मामले का खुलासा डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।

फायरिंग कर बदमाशों ने लूटी थी कैश वैन
वही डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि 6 मई को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप के सामने बदमाशों ने इंडिया वन एटीएम कैश वैन को निशाना बनाया था. हालांकि वारदात के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और कैश लूटकर मौके से फरार हो गए थे। वही घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.

दो आरोपी गिरफ्तार, कैश और हथियार बरामद
बता दें कि वेव सिटी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मोहम्मद कैफ निवासी प्रताप विहार और मोहम्मद रिजवान निवासी माता कॉलोनी को गिरफ्तार किया है. वही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 6 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार, एक तमंचा और कुल्हाड़ी बरामद की है.

छह महीने से रची जा रही थी लूट की साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस लूट की साजिश पिछले छह महीने से रची जा रही थी और गिरोह लगातार कैश वैन की रेकी कर रहा था. घटना वाले दिन आरोपी बिना नंबर प्लेट लगी कार से मौके पर पहुंचे और कैश वैन का इंतजार करने लगे.जैसे ही कैशियर और गार्ड एटीएम में कैश डालने के लिए अंदर गए, बदमाशों ने ड्राइवर को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

मास्टरमाइंड जुबैर फरार, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस के अनुसार इस गिरोह में कुल छह लोग शामिल थे। मामले का मास्टरमाइंड जुबैर अभी फरार है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

About the Author

शिवानी गुप्ता

Shivani Gupta is a Media Professional with 3 years of experience in reporting, content writing and production. She has worked with reputed media organizations like News18, Hindustan Times⁠, DEN Kashi ⁠and The L…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *