Sachin Yadav: वर्ल्‍ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा को पछाड़ा था, अब डाइमंड लीग में करेगा डेब्यू

Last Updated:

Who is Sachin Yadav: भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव चार जून को रोम डाइमंड लीग में पदार्पण करेंगे. विश्व चैंपियनशिप 2025 में चौथे स्थान के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा.

सचिन यादव

नई दिल्ली: भारत के टॉप भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव चार जून को रोम में डाइमंड लीग में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं. विश्व चैंपियनशिप 2025 में सम्मानजनक चौथा स्थान हासिल करने के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा. आपको याद हो कि वर्ल्‍ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में सचिन यादव ने सबको चौंकाते हुए ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम तक को पछाड़ दिया था.

26 साल के सचिन का नाम प्रतिष्ठित डाइमंडल लीग सीरीज के रोम चरण के लिए चुने गए आठ खिलाड़ियों में शामिल है.

उनके अन्य प्रतिद्वंद्वी ग्रेनाडा के पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर और थॉमस रोहलर, चेक गणराज्य के याकूब वाडलेच, अमेरिाक के कर्टिस थॉम्पसन, पोलैंड के डेविड वेगनर और श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे हैं.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *