Last Updated:
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि अगर पार्टी उन्हें मौका देगी तो वे लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा नए चेहरों को मौका दे रही है. मेरा बेटा भी राजनीति में आगे बढ़ गया है.
भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने खुलकर अपनी बात रखी. (फोटो-News18)
नई दिल्ली. बीजेपी (BJP) ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है ऐसे में टिकटों को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. इसी बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने न्यूज18 के साथ बात करते हुए अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बताया कि राजनेता कभी रिटायर नहीं होता वो उम्र के साथ और मैच्योर होता हैं. पार्टी अगर लोकसभा चुनाव में टिकट देगी तो वो चुनाव लड़ेंगे.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने न्यूज18 से बात करते हुए अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कहा की पार्टी अगर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वो चुनाव जरूर लड़ेंगे लेकिन ये पार्टी को तय करना है. सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के इरादे वाले सवाल पर बोलते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि राजनेता कभी रिटायर नहीं होते वो उम्र के साथ और ज्यादा मैच्योर होते जाते हैं; लेकिन पार्टी अब नए लोगों को लाना चाह रही है. मेरा बेटा भी अब राजनीति में आगे बढ़ गया है.
बीजेपी नेताओं के व्यवहार को लेकर फिर छलका नरेश अग्रवाल का दर्द
नरेश अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी नेता मुझे बेटी नहीं, बहू समझते हैं. यूपी के नेताओं पर हमला करते हुए कहा कुछ बिना रीढ़ के नेता मुझसे असुरक्षित महसूस करते हैं. वो सोचते हैं कि मेरे आने से उनका पत्ता कट जायेगा. विपक्षी दलों की बैठक पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि मैंने केकड़ों को कभी एक तराजू में तुलते नहीं देखा. ये एक नहीं हो पाएंगे. सब अभी से प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. लोकसभा में फिर से मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे. मायावती के दोनों गठबंधनों से बाहर रहने के बयान पर उन्होंने कहा कि बहन जी क्या कहती हैं और क्या करती हैं कोई नहीं जान सकता.
