Last Updated:
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अवमानना के आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए कई पोस्ट पर आपत्ति जताई, जिनमें उन पर ‘राजनीतिक निष्ठा’ का आरोप लगाया गया था और वाराणसी के एक शैक्षणिक संस्थान में दिए गए उनके भाषण के ‘संपादित’ वीडियो को पोस्ट करके कथित तौर पर उन्हें निशाना बनाया गया था’
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू की. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. शराब घोटाले से जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के अलग होने पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “सत्य की जीत हुई. गांधी जी के सत्याग्रह की एक बार फिर जीत हुई.”
दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और अन्य के खिलाफ आबकारी नीति मामले के संबंध में उनके विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने के लिए आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू की.
न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कानूनी उपायों का सहारा लेने के बजाय उन्हें बदनाम करने के इरादे से सोशल मीडिया पर एक सुनियोजित अभियान चलाया. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर अब दूसरी पीठ सुनवाई करेगी.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
