Last Updated:
Toadays weather- अगर आप राजधानी दिल्ली या एनसीआर के किसी शहर में रहते हैं और आफिस या काम की वजह से घर से बाहर निकलने जा रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत ही काम की है. दिल्ली एनसीआर में 40 से 60 किमी. की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है.
वीकेंड में गर्मी करेगी परेशान.
नई दिल्ली. अगर आप राजधानी दिल्ली या एनसीआर के किसी शहर में रहते हैं और ऑफिस या काम की वजह से घर से बाहर निकलने जा रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत ही काम की है. दिल्ली एनसीआर में 40 से 60 किमी. की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने तेज आंधी, बिजली गिरने और धूलभरी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. हालांकि सुबह सुबह कुछ इलाकों में तेज धूम निकली हुई है.
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी अगले कुछ घंटों में दिल्ली एनसीआर में मध्यम दर्जे के आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी है. कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है और कहीं कहीं पर बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. मौमस विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम पूरी तरह एक जैसा नहीं रहेगा. आंशिक रूप से बादल घिर रह सकते हैं. सुबह और शाम के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.
रात में आयी तेज आंधी
इसी बीच गुरुवार रात दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और धूलभरी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. कई इलाकों में पेड़ गिर गए हैं, रात में आंधी की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई , जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. गुरुवार रात कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बिजली भी चमकी है.
गुरुवार रहा मई का सबसे गर्म दिन
गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मई महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का
आने वाले दिनों का हाल
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी रह सकता है. अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि रात का तापमान भी 28 से 29 डिग्री के आसपास बना रह सकता है.
वीकेंड में गर्मी करेगी परेशान
शनिवार और रविवार को मौसम मौमस साफ रहने की संभावना है, गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर सकती है. हालांकि शाम के समय हल्के बादल और धूलभरी हवाएं चलने के आसार बने रहेंगे. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटों में अचानक मौसम बदल सकता है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
