Last Updated:
Ghaziabad News: हर कोई आजकल अच्छी बॉडी और सिक्स एब्स बनाना चाहता है. इसके लिए लोग जिम जाना शुरू कर देते हैं. वहां आंख मूंदकर जिम ट्रेनर पर भरोसा कर लेते हैं. फिर जो भी उनसे स्टेरॉयड और इंजेक्शन लेने के लिए कहा जाता है तो ले लेते हैं. बिना ये जाने कि उसका नतीजा क्या हो सकता है. गाजियाबाद के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है.
शख्स के शरीर बिगड़ा.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने जिम ट्रेनर पर गलत तरीके से दवाइयां और इंजेक्शन देकर शरीर खराब करने का आरोप लगाया. पीड़ित का दावा है कि बॉडी बनाने और फिटनेस ट्रेनिंग के नाम पर उसे खतरनाक स्टेरॉयड और इंजेक्शन दिए गए, जिससे उसके शरीर खासकर कूल्हे के हिस्से में गंभीर नुकसान हो गया. पीड़ित ने इस मामले में थाना इंदिरापुरम में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
पीड़ित कमल कांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी का आरोप है कि वह इंदिरापुरम स्थित एएसआर फिटनेस जिम में योग और व्यायाम करने जाता था. इसी दौरान जिम संचालक गुलजार खान ने उसे फिटनेस और बॉडी बनाने का झांसा देकर गलत तरीके से दवाइयां और स्टेरॉयड इंजेक्शन लगवाए. पीड़ित के मुताबिक इन दवाओं और इंजेक्शन के एवज में उससे करीब 80 हजार रुपये भी वसूले गए, जिसमें कुछ रकम यूपीआई और बाकी नकद ली गई.
पीड़ित का कहना है कि इंजेक्शन लगने के बाद उसके शरीर पर गंभीर साइड इफेक्ट हुए और कूल्हे का हिस्सा खराब हो गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने भी कथित तौर पर इंजेक्शन को खतरनाक बताया है. मामले को लेकर पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में लिखित शिकायत दी है पुलिस ने इस मामले मे एफआईआर दर्ज की है पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
