Last Updated:
Jaipuria Mall Ladki Ki Pitai: गाजियाबाद स्थित जयपुरिया मॉल में एक युवक ने लड़की की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया.
गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल में लड़की की बेरहमी से पिटाई.
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल में युवक द्वारा युवती के साथ मारपीट का एक वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. जांच में पता चला कि घटना जयपुरिया मॉल की है. युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते हैं. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने युवती के साथ मारपीट की. पुलिस ने मामले में इंदिरापुरम थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इंदिरापुरम पुलिस के मुताबिक 4.08.2026 को शाम करीब 8:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्रकाश में आया, जिसमें एक लड़का-लड़की आपस में झगड़ा कर रहे हैं. इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच-पड़ताल की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि यह वीडियो थाना इंदिरापुरम के जयपुरिया मॉल का है जहां पर युवक एवं युवती जो पूर्व से एक-दूसरे को जानते हैं.
वायरल वीडियो में क्या है
वीडियो में युवक द्वारा युवती के साथ किसी बात को लेकर मारपीट की जा रही है. इस सूचना पर थाना इंदिरापुरम में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है. अभियुक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वायरल वीडियो में युवक बेतहाशा युवती को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है. साथ ही हाथ में धारदार चाकू भी लिए हुए हैं. वहीं जब एक युवती बीच-बचाव की कोशिश करती है तो युवक उसे धक्का दे देता है और बीच में न आने को कहता है.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…
और पढ़ें
