Last Updated:
NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी परीक्षा धांधली और पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस पूरे रैकेट के पीछे काम कर रहे एक बेहद संगठित और शातिर नेटवर्क का पर्दाफाश हो रहा है. …और पढ़ें
NEET UG Scam 2026 LIVE: नीट यूजी स्कैम की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं
नई दिल्ली (NEET UG 2026 LIVE Updates). देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में हुए पेपर लीक मामले ने नया और बेहद गंभीर मोड़ ले लिया है. CBI जांच के तहत महाराष्ट्र के पुणे से बॉटनी की टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया गया है. इस नई गिरफ्तारी के साथ ही इस पूरे घोटाले में अब तक सलाखों के पीछे जा चुके आरोपियों की कुल संख्या 9 हो गई है. सीबीआई की शुरुआती तफ्तीश से साफ हो गया है कि यह पेपर लीक किसी एक केंद्र या शहर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके पीछे बेहद सुनियोजित और शातिर रैकेट काम कर रहा था.
