Last Updated:
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली मेट्रो ने बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. 18 मई से हर सोमवार 24 अतिरिक्त मेट्रो फेरे चलाए जाएंगे. DMRC का कहना है कि जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त सेवाएं दी जाएंगी. यात्रियों की सुविधा के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी और अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे. मेट्रो स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी, डिजिटल टिकटिंग और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट सुविधा को भी बढ़ाया जा रहा है. DMRC का लक्ष्य निजी वाहनों की निर्भरता कम कर पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है.
दिल्ली मेट्रो 18 मई से हर सोमवार 24 अतिरिक्त ट्रेन फेरे चलाएगी. (फाइल फोटो PTI)
Delhi Metro News: देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर हर सुबह वही कहानी दिखती है. लंबा जाम, धुएं से भरी हवा, हॉर्न का शोर और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोग. ऐसे माहौल में अगर कोई राहत देती है तो वह है दिल्ली मेट्रो. अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. बढ़ती भीड़ और ऑफिस टाइम की परेशानी को देखते हुए 18 मई से हर सोमवार 24 अतिरिक्त मेट्रो फेरे चलाए जाएंगे. यानी अब लोगों को प्लेटफॉर्म पर कम इंतजार करना पड़ेगा और भीड़ से भी राहत मिलेगी. खास बात यह है कि DMRC सिर्फ ट्रेनें नहीं बढ़ा रही, बल्कि पूरे ट्रैवल एक्सपीरियंस को आसान बनाने की तैयारी कर रही है. यही वजह है कि अब दिल्लीवालों को अपनी गाड़ी छोड़कर मेट्रो पकड़ने की सलाह दी जा रही है.
दिल्ली-एनसीआर में हर दिन लाखों लोग ऑफिस, कॉलेज, बाजार और एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन सोमवार को सबसे ज्यादा दबाव रहता है. इसी को देखते हुए DMRC ने अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है. इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर दूसरे दिनों में भी अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे. सुरक्षा को लेकर भी तैयारी बढ़ाई गई है. मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे. DFMD और बैगेज स्कैनर भी बढ़ाए जाएंगे ताकि चेकिंग में ज्यादा समय न लगे. DMRC का दावा है कि अब दिल्ली मेट्रो सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट सिस्टम नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन बन चुकी है.
DMRC ने सुरक्षा, डिजिटल टिकटिंग और लास्ट माइल कनेक्टिविटी बढ़ाने का भी ऐलान किया है. (फोटो PTI)
DMRC ने कहा है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे. सुरक्षा जांच को तेज करने के लिए ज्यादा बैगेज स्कैनर और DFMD लगाए जाएंगे. इससे यात्रियों को लंबी लाइन में कम समय बिताना पड़ेगा.
दिल्ली मेट्रो अब ग्रीन ट्रांसपोर्ट मॉडल पर भी तेजी से काम कर रही है. सेंट्रल विस्टा इलाके में IOCL के साथ मिलकर हाइड्रोजन आधारित बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है. DMRC का कहना है कि इससे प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण को फायदा मिलेगा.
About the Author
सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
