वैभव सूर्यवंशी को दुनिया की कोई भी टीम ले लेगी…पूर्व कोच शास्त्री ने कहा, जल्दी से जल्दी टी20 में डेब्यू करा दो

होमखेलक्रिकेट

पूर्व कोच शास्त्री की सिफारिश, वैभव सूर्यवंशी को जल्दी टी20 में डेब्यू करा दो

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने वैभव सूर्यवंशी को भारत की तरफ से जल्दी डेब्यू का मौका दिए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको दुनिया की किसी भी टीम में आसानी से जगह मिल जाएगी. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की तरफ से उनको डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

वैभव सूर्यवंशी को भारत की तरफ से डेब्यू करने का मौका देने की पूर्व कोच रवि शास्त्री ने की वकालत

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जमकर अपने बल्ले का जोर दिखाने वाले वैभव सूर्यवंशी को चयनकर्ताओं ने इंडिया ए टीम में जगह दी है. इसके साथ ही उनको अब भारत की तरफ से खेलने का मौका दिए जाने की मांग भी उठने लगी है. पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का मानना है कि वैभव भारत की सीनियर टी20 टीम में जगह बनाने के लिए पहले से ही तैयार हैं. उन्होंने चयनकर्ताओं से इस युवा खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्दी मौका देने की अपील की है.

15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है. इस साल की शुरुआत में आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई. शास्त्री ने द आईसीसी रिव्यू के ताजा एपिसोड में कहा,”दरवाजा तीन-चौथाई खुला होगा. मैं आपको यह निश्चित रूप से बता सकता हूं उनको टी20 में मौका देना सही होगा. अगर आप किसी युवा खिलाड़ी को जल्दी टीम में शामिल करना चाहते हैं, तो ये फॉर्मेट सबसे सही है. वह किसी भी लिहाज से कम नहीं है. यह खिलाड़ी इस समय दुनिया की कई टीमों में खेल सकता है. जब आप उसकी युवा ऊर्जा देखते हैं, तो वह उसके चेहरे पर साफ नजर आती है.”

आयरलैंड सीरीज परफेक्ट स्टेज?

शास्त्री ने यह भी सुझाव दिया कि जून में भारत का आयरलैंड दौरा सूर्यवंशी के सीनियर डेब्यू के लिए आदर्श मंच हो सकता है. ,” शास्त्री ने कहा, “बहुत लोग पूछेंगे, क्या वह 15 साल का है, 16 का है, या 14 का है? मुझे फर्क नहीं पड़ता. मैं सिर्फ देखता हूं कि वह इस समय कैसे बल्लेबाजी कर रहा है. कैसे अपने से दोगुनी या ढाई गुनी उम्र के खिलाड़ियों का सामना कर रहा है. उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. तो मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से दावेदार है. और जब आयरलैंड जैसे दौरे हो रहे हैं, तो मैं उसे तुरंत देखूंगा.

सूर्यवंशी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता मैदान के बाहर भी जारी है. हाल ही में उन्हें श्रीलंका में अफगानिस्तान के साथ होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए पहली बार इंडिया ए टीम में चुना गया है. सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 11 पारियों में 236.56 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 440 रन बनाए हैं. उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद में शतक शामिल है. इस सीजन में उन्होंने सबसे ज्यादा 40 छक्के लगाकर छक्कों की लिस्ट में भी टॉप पर हैं.

About the Author

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *